कल 8 अगस्त को हल्द्वानी में बजेगा बदलाव का बिगुल, भाजपा की उल्टी गिनती शुरू – अलका पाल

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,काशीपुर। उत्तराखंड की सियासत में 8 अगस्त को हल्द्वानी का रामलीला मैदान कांग्रेस के शक्ति प्रदर्शन का गवाह बनेगा। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे की प्रस्तावित महारैली को लेकर काशीपुर कांग्रेस ने भी पूरी ताकत झोंक दी है। महानगर कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष अलका पाल ने दावा किया कि काशीपुर विधानसभा क्षेत्र से दो दर्जन से अधिक बसों में कांग्रेस कार्यकर्ता हल्द्वानी पहुंचेंगे।

 

भाजपा की नीतियों से त्रस्त जनता अब बदलाव चाहती है’

अलका पाल ने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा सरकार के शासनकाल में पलायन, बेरोजगारी, खनन माफियाओं का वर्चस्व, लचर कानून व्यवस्था, पेपर लीक और भर्ती घोटाले जैसे मुद्दों ने आम जनता को परेशान कर दिया है। इन सवालों को लेकर कांग्रेस अब सड़क से लेकर सियासी मंच तक सरकार को घेरने की तैयारी में है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं रेलवे स्टेशन पर अचेत मिले नेपाली दंपती, जहरखुरानी गिरोह के शिकार होने की आशंका; एसटीएच हल्द्वानी रेफर

उन्होंने कहा कि खरगे की महारैली में कुमाऊं के साथ ही पूरे उत्तराखंड से कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भारी भागीदारी होगी। यह सिर्फ एक राजनीतिक सभा नहीं, बल्कि प्रदेश की जनता की आवाज को बुलंद करने वाला बड़ा मंच साबित होगा।

 

काशीपुर से निकलेगा कांग्रेस का बड़ा काफिला

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि काशीपुर विधानसभा क्षेत्र से दो दर्जन से अधिक बसों के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता हल्द्वानी के रामलीला मैदान पहुंचेंगे। कार्यकर्ताओं में महारैली को लेकर खासा उत्साह है और संगठन स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  वरिष्ठ अधिवक्ता अमरीश अग्रवाल की दमदार पैरवी से कमजोर पड़ी अभियोजन की दलील, फर्जी शस्त्र लाइसेंस मामले में पूर्व पार्षद को मिली जमानत

उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पहुंचकर राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे के हाथ मजबूत करेंगे और भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे।

 

एक मंच पर दिखेगा कांग्रेस का पूरा नेतृत्व

महारैली में उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, सीडब्ल्यूसी सदस्य करन माहरा, बंगाल कांग्रेस के प्रभारी प्रकाश जोशी सहित प्रदेश कांग्रेस के तमाम वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।कांग्रेस का दावा है कि खरगे की मौजूदगी में होने वाली यह महारैली आगामी विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी के शक्ति प्रदर्शन का बड़ा संदेश देगी।

 

‘महारैली भाजपा सरकार की उल्टी गिनती साबित होगी’

अलका पाल ने तीखे तेवरों में कहा कि उत्तराखंड की जनता भाजपा सरकार की कथित तानाशाही नीतियों से त्रस्त हो चुकी है और अब बदलाव चाहती है। उन्होंने कहा कि 8 अगस्त की महारैली कांग्रेस की ताकत और जनता के बदलते मूड का संकेत देगी।

यह भी पढ़ें 👉  नानकमत्ता: सिडकुल से लौट रहे युवक से मारपीट, लूट और अप्राकृतिक दुष्कर्म; विधायक भुवन कापड़ी संग ग्रामीणों ने कोतवाली में दिया धरना

उन्होंने दावा किया कि मल्लिकार्जुन खरगे की महारैली भाजपा सरकार की उल्टी गिनती साबित होगी और 2027 के विधानसभा चुनाव में बदलाव की जमीन तैयार करेगी।

Ad