एसएसपी अजय गणपति का औचक निरीक्षण: चेकिंग में लापरवाही और कंट्रोल रूम को गुमराह करने पर 9 पुलिसकर्मी निलंबित, 4 से जवाब तलब

खबर शेयर करें -

पंतनगर। पंतनगर क्षेत्र में फायरिंग की सूचना के बाद पुलिस की मुस्तैदी और तत्परता की हकीकत जांचने निकले वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अजय गणपति को बड़ी लापरवाही देखने को मिली। कंट्रोल रूम को गलत लोकेशन भेजकर गुमराह करने और ड्यूटी से नदारद रहने के मामले में एसएसपी ने कड़ा रुख अपनाते हुए नौ पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है, जबकि चार अन्य पुलिसकर्मियों से स्पष्टीकरण तलब किया है।
निजी वाहन से रुद्रपुर से जसपुर बॉर्डर तक पहुंचे एसएसपी
घटनाक्रम के अनुसार, बीती रात पुलिस कंट्रोल रूम द्वारा सूचना प्रसारित की गई थी कि पंतनगर क्षेत्र में स्कॉर्पियो सवार कुछ युवकों ने फायरिंग की है और वे काशीपुर की तरफ भागे हैं। इसके बाद पंतनगर से जसपुर बॉर्डर तक सघन चेकिंग के निर्देश जारी किए गए। चेकिंग व्यवस्था का जायजा लेने के लिए एसएसपी अजय गणपति स्वयं रात 12 बजे से 3 बजे तक निजी वाहन से निरीक्षण पर निकले। निजी वाहन में होने के कारण किसी भी पुलिसकर्मी को उनके आने की भनक नहीं लग सकी।
महतोष मोड़ समेत कई प्वाइंट्स पर नदारद मिले अधिकारी
निरीक्षण के दौरान एसएसपी को महतोष मोड़ सहित कई महत्वपूर्ण चेकिंग प्वाइंटों पर रात्रि अधिकारी और कर्मचारी अनुपस्थित मिले। जांच में यह भी सामने आया कि कुछ पुलिसकर्मियों ने कंट्रोल रूम को अपनी गलत लोकेशन भेजकर गुमराह किया था। इस गंभीर लापरवाही पर कार्रवाई करते हुए एसएसपी ने केलाखेड़ा थाने के एसआई हरीश महर, कांस्टेबल कमल सिंह, बाजपुर कोतवाली के एसआई धीरेंद्र परिहार, कांस्टेबल शैलेंद्र सिंह व पूरन चंद्र, तथा आईटीआई कोतवाली के एसआई सुशील कुमार, हेड कांस्टेबल सिराज हुसैन, कांस्टेबल धर्मेंद्र भारती व मोहन गिरी को निलंबित कर दिया।
यह भी पढ़ें 👉  तेज रफ्तार अनियंत्रित टैंकर ने स्कूली छात्रों को रौंदा, 10वीं के छात्र की दर्दनाक मौत; दो गंभीर घायल
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी लतिका भंडारी को 'तीलू रौतेली पुरस्कार': उत्तराखंड का नाम रोशन करने पर खेल प्रेमियों में खुशी की लहर