शादी के 15 दिनों बाद ही हो गया था युवती का तलाक, इस हालत में मिली तो सन्‍न रह गए लोग

खबर शेयर करें -

भोजपुर जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र के गीधा ओपी अंतर्गत मटियारा डीह गांव स्थित खेत से शनिवार की सुबह एक युवती का शव बरामद किया गया है। शव मिलने से गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही गीधा ओपी इंचार्ज पूनम कुमारी घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया। मृतका की पहचान गीधा ओपी अंतर्गत मटियारा गांव निवासी 22 वर्षीया तलाकशुदा युवती के रूप में की गई है।

तलाक के बाद से मायके में रहती थी युवती

यह भी पढ़ें 👉  सितारगंज के नयागांव में पीलिया का प्रकोप: दिल्ली में इलाज के दौरान 10 वर्षीय मासूम की मौत, 40 से अधिक बच्चे बीमार; दूषित पेयजल पर शक, आरआरटी गठित

मृतका के भाई ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2020 में नवादा थाना क्षेत्र के अनाइठ मोहल्ला निवासी गुड्डू से हुई थी। लेकिन शादी के 10-15 दिन बाद ही दोनों का तलाक हो गया था। पुलिस ने ही बहन को उसके मायके मटियारा पहुंचा दिया था। उसके बाद से वह अपने मायके ही रह रही थी। शुक्रवार की रात करीब 10 बजे तक सभी लोग खाना खाने के बाद ऊपर सोने चले गए। बहन नीचे के कमरे में सोई थी। इसी बीच वह घर से कब और कैसे निकली पता नहीं। शनिवार सुबह जब गांव की महिलाएं खेत की ओर निकली तो उसका खून से लथपथ शव पड़ा देखा। कृष्णा कुमार सिंह ने किसी पर भी घटना की आशंका नहीं जताई है। उसने बताया कि उसके पास एक मोबाइल रहता था जो घर में ही है।

यह भी पढ़ें 👉  सितारगंज के नयागांव में पीलिया का प्रकोप: दिल्ली में इलाज के दौरान 10 वर्षीय मासूम की मौत, 40 से अधिक बच्चे बीमार; दूषित पेयजल पर शक, आरआरटी गठित

दांयी ओर कनपटी में जख्‍म के निशान 

पुलिस के मुताबिक दांयी ओर कनपटी के पास गंभीर चोट दिख रहा है। वैसे पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट से ही सच्‍चाई सामने आएगी। बताया जाता है कि मृतका अपने चार बहन व तीन भाई में सबसे छोटी थी। मोबाइल से यह पता चलेगा कि आखिरी बार उसने किससे बात की थी। हत्‍या क्‍यों की गई, यह एक गुत्‍थी बनी हुई है। लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि ऐसा क्‍या हो गया कि उसकी जान ले ली गई।

यह भी पढ़ें 👉  सितारगंज के नयागांव में पीलिया का प्रकोप: दिल्ली में इलाज के दौरान 10 वर्षीय मासूम की मौत, 40 से अधिक बच्चे बीमार; दूषित पेयजल पर शक, आरआरटी गठित