शुगर जैसी खतरनाक बीमारी की रामबाण दवा है जायफल, बस रात में सोने से पहले इस तरह करें इस्तेमाल

खबर शेयर करें -

कीचन में मौजूद जायफल का इस्तेमाल बरसों से हमारी रसोई में एक मसाले के रूप में किया जाता रहा है। लेकिन यह जायफल सिर्फ खाने के स्वाद और सुगंध को बढ़ाने के काम ही नहीं आता है बल्कि इसका इस्तेमाल औषधि के रूप में भी किया जाता है।

जी हां, आयुर्वेद में जायफल को कई बीमारियों में बहुत ही ज्यादा फायदेमंद माना गया है। शुगर जैसी खतरनाक बीमारी में भी जायफल को काफी असरदार माना जाता है। बिगड़ते लाइफस्टाइल की वजह से आजकल शुगर काफी लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। एक बार शुगर की बीमारी हो जाए तो उसे कंट्रोल में रखना बेहद मुश्किल हो जाता है। ऐसे में आप चाहें तो जायफल को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। आज हम आपको इसे लेने का सही तरीका और इससे होने वाले फायदों के बारे में बताने वाले हैं।

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा प्रकरण पर पंजाबी समाज में उबाल, तिलकराज बेहड़ के समर्थन में एकजुट हुई उत्तरांचल पंजाबी महासभा

ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है जायफल

कई स्टडीज में यह बात साबित हुई है कि जायफल से ब्लड में शुगर के लेवल को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है। नियमित रूप से जायफल का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल होता है। दरअसल जब पेनक्रियाज में इंसुलिन का प्रोडक्शन कम हो जाता है तो ब्लड में शुगर की मात्रा बढ़ने लगती है। जायफल पैंक्रियाज की कोशिकाओं को एक्टिव करता है जिससे इंसुलिन का प्रोडक्शन बढ़ता है। इसके अलावा जायफल के सेवन से पाचन शक्ति भी अच्छी होती है। इसके साथ ही जायफल में एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाया जाता है जो कई अन्य बीमारियों को भी जड़ से खत्म करता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज: हल्द्वानी में आंधी-बारिश के साथ छाया अंधेरा, 7 पर्वतीय जिलों में यलो अलर्ट जारी

ऐसे करें जायफल का सेवन

आयुर्वेद की मानें तो डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए जायफल को दूध में मिलाकर पिया जा सकता है। इसके लिए सबसे पहले जायफल को अच्छे से कूट कर चूरा बना लें। अब इसे दूध में मिलाकर उबाल आने तक गर्म करें। दूध को अच्छे से पकाने पर जायफल का अर्क दूध में मिक्स हो जाएगा। अब दूध को छानकर गर्म- गर्म ही पी जाएं। करीब एक सप्ताह तक लगातार रात को जायफल का दूध पीने के बाद आपको अपने ब्लड शुगर लेवल में असर देखने को मिल सकता हैं। आयुर्वेद की मानें तो शुगर को कंट्रोल में रखने के लिए जायफल रामबाण औषधि की तरह काम करता है।

यह भी पढ़ें 👉  सत्ता के दबाव और हिंसा से नहीं दबेगी जनता की आवाज, बेहड़ के साथ चट्टान की तरह खड़ा है कांग्रेस कार्यकर्ता -अलका पाल

अन्य बीमारियों में भी है जायफल फायदेमंद

डायबिटीज के साथ-साथ जायफल अन्य कई बीमारियों को दूर करने में भी मदद करता है। नियमित रूप से जायफल का सेवन करने से पाचन तंत्र सही रहता है। कब्ज और बवासीर जैसी बीमारियां भी दूर होती हैं। इससे गैस और बदहजमी में भी आराम मिलता है। इसके अलावा ये मोटापे की समस्या से भी निजात दिलाता है। अगर आपको जोड़ों में दर्द की समस्या है तो सरसों के तेल में जायफल को पीसकर मिला लें और इसे लगाकर जोड़ों की मालिश करें, इससे काफी राहत मिलेगी।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad