स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मोटाहल्दू किसान सेवा सहकारी समिति में हेम दुर्गापाल ने लगातार 11 वीं बार किया झंडारोहण

खबर शेयर करें -

मोटाहल्दू: क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस की 78वीं वर्षगांठ को धूमधाम से मनाया गया। क्षेत्र के तमाम सरकारी व गैर सरकारी प्रतिष्ठानों में झंडारोहण के बाद मिष्ठान वितरण किया गया।

जबकि कई स्थानों में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस उपलक्ष्य पर मोटाहल्दू किसान सेवा सहकारी समिति के निवर्तमान अध्यक्ष हेमचंद दुर्गापाल द्वारा झंडारोहण किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा: कार का टायर फटने से खड़े ट्रक से टकराई कार; टूर एंड ट्रेवल व्यवसायी मोहित शर्मा की दर्दनाक मौत, परिवार में कोहराम

श्री दुर्गापाल लगातार 11वीं बार समिति में धवजारोहण में कर रहे है। इस दौरान उन्होंने समिति के अधिकारियों, कर्मचारियों व काश्तकारों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 2 जुलाई तक पहाड़ी जिलों में भारी बारिश का 'येलो अलर्ट', मैदानी क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ चलेंगी तेज हवाएं

इस अवसर पर समिति के प्रबंध निदेशक चंद्र प्रकाश सिंह शाही, पूर्व लेखाकार विपिन चंद्र बमेटा, प्रकाश चंद्र जोशी, रोहित कुमार, मनोज पपोला, लोकेश भट्ट, हर्षित जोशी, सहकारी अमीन गजेंद्र कविदयाल, इफको के प्रतिनिधि मोहित बुधलाकोटी, हरिशचंद्र मिश्रा, दीपक जोशी, शंभू दत्त कवि दयाल जी समेत क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा: 'जात्रा द कसार फेस्टिवल' में लोक संस्कृति और साहसिक खेलों का अनूठा संगम; पैराग्लाइडिंग के रोमांच ने पर्यटकों को किया मंत्रमुग्ध
Ad