हरक सिंह रावत के तेवर तल्ख : मदन कौशिक ब्रेकफास्ट और लंच पर करते रहे इंतजार, नहीं पहुंचे हरक

खबर शेयर करें -

देहरादून: उत्तराखंड की बीजेपी सरकार में मंत्री हरक सिंह रावत के तेवर इन दिनों थोड़े तल्ख नजर आ रहे हैं. हरक सिंह रावत अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को भी कोई खास तवज्जो नहीं दे रहे हैं. बताया जा रहा है कि मंगलवार को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने हरक सिंह को नाश्ते और दोपहर के भोजन पर बुलाया था. आश्चर्यजनक रूप से हरक सिंह रावत मदन के बुलावे पर नहीं पहुंचे.

सियासी गलियारों में जो चर्चा है, उसके मुताबिक प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने पहले हरक सिंह रावत को ब्रेकफास्ट पर बुलाया था, लेकिन वे नहीं आए. इसके बाद मदन कौशिक ने हरक सिंह को लंच पर भी इनवाइट किया, लेकिन हरक सिंह रावत लंच के लिए भी नहीं पहुंचे.

यह भी पढ़े 👉 केदारनाथ धाम में मॉडर्न कपड़ों में फोटो खिंचवा रही महिला तीर्थयात्री को तीर्थ पुरोहित ने सिखाया सबक

वहीं खबर ये भी है कि उत्तराखंड में दलबदल का जो दौर चल रहा है, उसके बीच बागी संगठन के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा भी आज (26 अक्टूबर) को देहरादून पहुंच रहे हैं. देहरादून में वे अपने ग्रुप के नेताओं के साथ बैठक करेंगे और हरक को मनाएंगे भी. सियासी गलियारों में तो यहां तक कहा जा रहा है कि हरक सिंह रावत इन दिनों पार्टी से नाराज चल रहे हैं.

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad