हरीश रावत ने डेनिस शराब को लेकर एक बार फिर बीजेपी सरकार पर साधा निशाना

खबर शेयर करें -

देहरादून: हरीश रावत सरकार के कार्यकाल में जिस डेनिस शराब को लेकर बीजेपी ने खूब हल्ला किया था, वही डेनिस आज बीजेपी के शासन काल में बाजारों में बिकती दिख रही है. इस पर हरीश रावत ने भी तंज कसा है. हरीश रावत ने कहा कि डेनिस आज भी शराब के स्टोरों में बिक रही है. यहां तक कि पूर्व सैनिकों की कैंटीन में भी बिक रही है. उस समय की डेनिस जहर थी! आज की डेनिस अमृत है.

यह भी पढ़ें 👉  कांग्रेस में गहराता अंदरूनी कलह: प्रभारी शैलजा की चेतावनी के बाद भी हरीश रावत ने जारी रखी 'जनसंवाद यात्रा'; 7 अक्टूबर को दिल्ली बुलावा

एक समय था जब उत्तराखंड में डेनिस शराब को लेकर खूब राजनीति हुई थी. विपक्ष में रहते हुए बीजेपी ने हरीश रावत सरकार पर डेनिस प्रेम का बड़ा आरोप लगाया था. बीजेपी ने कांग्रेस पर चुनाव में हरदा टैक्स लगाने तक का आरोप लगाया था.

डेनिस

जिस डेनिस शराब का बीजेपी कभी विरोध करती थी, उसे ही अब मॉर्केट में बेचा जा रहा है. यहां तक भी पूर्व सैनिकों के लिए कैंटीन में भी बिक रही है. इस पर हरदा ने कहा कि उस समय की डेनिस जहर थी! आज की डेनिश अमृत है. डेनिस पर आरोप लगाने वाले आज उसकी बिक्री को लेकर खुद ज्यादा सक्रिय हैं. गौरतलब है कि हरीश रावत ने अपने मुख्यमंत्री रहते प्रदेश में डेनिस नाम का एक शराब ब्रांड बाजार में उतारा था. जिस पर विपक्ष बीजेपी ने उन्हें जमकर घेरा था.

यह भी पढ़ें 👉  कांग्रेस में गहराता अंदरूनी कलह: प्रभारी शैलजा की चेतावनी के बाद भी हरीश रावत ने जारी रखी 'जनसंवाद यात्रा'; 7 अक्टूबर को दिल्ली बुलावा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  कांग्रेस में गहराता अंदरूनी कलह: प्रभारी शैलजा की चेतावनी के बाद भी हरीश रावत ने जारी रखी 'जनसंवाद यात्रा'; 7 अक्टूबर को दिल्ली बुलावा