हल्द्वानी के बीजेपी मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष के पद से इस्तीफा देने पर मचा पार्टी में हड़कंप

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: विधानसभा चुनाव 2022 के नजदीक आते ही उत्तराखंड बीजेपी में भूचाल आ गया है. पार्टी के मंडल अध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष के सामूहिक इस्तीफे के बाद हड़कंप मचा हुआ है. चुनाव से ठीक पहले पार्टी में आंतरिक कलह राजनीतिक रूप से भाजपा को नुकसान पहुंचाएगा. इस इस्तीफे के पीछे अटकलों का बाजार गर्म है. बीजेपी का कोई भी नेता स्पष्ट रूप से कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं .

यह भी पढ़ें 👉  कांग्रेस में गहराता अंदरूनी कलह: प्रभारी शैलजा की चेतावनी के बाद भी हरीश रावत ने जारी रखी 'जनसंवाद यात्रा'; 7 अक्टूबर को दिल्ली बुलावा

बता दें, हल्द्वानी नगर मंडल के अध्यक्ष नवीन पंत, महामंत्री दीक्षांत टंडन और कोषाध्यक्ष उमेश सैनी ने आज भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट को अपना इस्तीफा सौंपा है. हालांकि, इस्तीफे में कोई कारण नहीं बताया गया है. नवीन पंत का कहना है कि इस मामले को लेकर बहुत जल्द मीडिया से बात करेंगे और अपना पक्ष रखेंगे. फिलहाल, बीजेपी के तीन महत्वपूर्ण पदाधिकारियों को इस्तीफा देने के बाद बीजेपी में सियासी हलचल तेज हो गई.

यह भी पढ़ें 👉  कांग्रेस में गहराता अंदरूनी कलह: प्रभारी शैलजा की चेतावनी के बाद भी हरीश रावत ने जारी रखी 'जनसंवाद यात्रा'; 7 अक्टूबर को दिल्ली बुलावा

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

यह भी पढ़ें 👉  कांग्रेस में गहराता अंदरूनी कलह: प्रभारी शैलजा की चेतावनी के बाद भी हरीश रावत ने जारी रखी 'जनसंवाद यात्रा'; 7 अक्टूबर को दिल्ली बुलावा

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें