हल्द्वानी : बाघ का आतंक जारी, एक बार फिर महिला को बनाया निवाला

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: रामनगर वन प्रभाग के फतेहपुर रेंज में बाघ का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है. महीने पहले 6 लोगों को मौत के घाट उतारने वाले बाघ ने एक बार फिर से एक महिला को निवाला बनाया है. बाघ के हमले से सातवीं मौत के बाद लोगों में आक्रोश है. लोगों ने हल्द्वानी कालाढूंगी मार्ग पर महिला का शव रखकर बाघ को मारने की मांग की.

यह भी पढ़ें 👉  आखिर काशीपुर में खाद्य विभाग के नाम पर कौन कर रहा है वसूली? लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर कौन काट रहा है चांदी?

मौके पर फतेहपुर रेंज के रेंजर ख्याली राम हैं जो लोगों को काफी समझाने का प्रयास कर रहे हैं. साथ ही एसडीएम हल्द्वानी मनीष कुमार सिंह और वन महकमे के अन्य अधिकारी भी घटना स्थल पर पहुंचे हैं. लाख समझाने के बाद भी नाराज ग्रामीण मानने को तैयार नहीं हैं. बताया जा रहा है कि लामाचौड़ निवासी महिला नंदी देवी पनियाली के पास जंगल में घास लेने गई थी. इसी दौरान जंगल में घात लगाए बाघ ने महिला पर हमला बोल दिया. घटना के बाद से ही ग्रामीण वन विभाग से सुरक्षा की गुहार लगा रहे हैं.

यह भी पढ़ें 👉  छठ की खुशियां मातम में बदलीं! झालर में छिपा था मौत का करंट, आठवीं के छात्र की दर्दनाक मौत से गदरपुर में कोहराम

फतेहपुर रेंज में बाघ ने पूर्व में 6 लोगों को अपना निवाला बना चुका है. बाघ को पकड़ने के लिए वन विभाग ने 1 महीने तक शिकारियों के दल के साथ जंगल में अभियान भी चलाया, लेकिन बाघ पकड़ से बाहर ही रहा. जिसके बाद शिकारियों का दल वापस चला गया.

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर: सुल्तानपुर पट्टी के पिपलिया में फ्रोजन मटर प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव; मची अफरातफरी, 5 घंटे की मशक्कत के बाद पाया गया काबू और प्लांट सील