हल्द्वानी : यहां युवक पर बेटी को पानी की बाल्टी में डुबाकर मारने की कोशिश और साली से अश्लील हरकतें करने का लगा आरोप

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। महिला बैंक कर्मी ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि पति ने न सिर्फ बेटी को पानी में डुबो कर मारने की कोशिश की, बल्कि उसकी बहन से भी छेड़छाड़ की। काठगोदाम पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी तहरीर में महिला का आरोप है कि 31 अगस्त की शाम सात बजे जब वह कार्यालय से घर लौटी तो हाईडिल कालोनी काठगोदाम निवासी पति विजय अधिकारी घर पहुंच गया। घर पहुंचते ही उसने सास से धक्का-मुक्की और गाली-गलौज शुरू कर दी। सास की गोद में उनकी 14 महीने की बेटी थी, जिस मारपीट में चोट आई। पीड़िता का कहना है कि दहेज के लिए पति और ससुराली उसे प्रताड़ित कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में स्मार्ट पार्किंग ऐप लाने की तैयारी: रियल-टाइम स्पेस दिखेगा, होटल की तरह एडवांस बुकिंग की भी मिलेगी सुविधा

बेटी का जन्म हुआ तो उसे घर से निकाल दिया। पति ने बेटी को पानी की बाल्टी में डुबाकर जान से मारने की भी कोशिश की और उसकी बहन से अश्लील हरकतें कीं। काठगोदाम थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  धरती हिलते ही मचा हड़कंप: चमोली था केंद्र, हल्द्वानी-लालकुआं समेत उत्तराखंड के 8 जिलों में महसूस हुए झटके
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में पूर्व CM हरीश रावत की 'धन्यवाद यात्रा': पुलिस षड्यंत्र का लगाया आरोप; वेणुगोपाल और शैलजा को देंगे स्पष्टीकरण