होली में ससुराल जाकर मूड बनाना पटना के युवक को पड़ गया महंगा, पत्‍नी ने ही कर दिया ऐसा काम

खबर शेयर करें -

होली में ससुराल जाकर मूड बनाना बाढ़ थाना क्षेत्र के बेरहना गांव के नाथचक मोहल्ला निवासी रामाश्रय महतो के पुत्र रामभजन महतो को महंगा पड़ गया।  पत्‍नी की शिकायत पर शराब के नशे में पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गांव से एक और युवक प्रशांत कुमार को भी पुलिस ने शराब के नशे में पकड़ा है। होली को लेकर पुलिस काफी चौकसी बरत रही है।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर में नकली लाइसेंस से असली हथियार खरीदने का चल रहा था खेल, एसटीएफ ने ऐसे किया भंडाफोड़

पत्‍नी ने ही पुलिस को सूचना देकर कराया गिरफ्तार 

बताया जाता है कि रामभजन महतो अपनी ससुराल कन्हाईपुर गांव आया हुआ था । युवक छोटन महतो का दामाद है। ससुराल पहुंचते ही उसने शराब पी ली। इसके बाद हंगामा करने लगा। पत्‍नी से मारपीट शुरू कर दी। इससे परेशान होकर पत्‍नी ने ही थाने में सूचना दी और पति काे गिरफ्तार करा दिया। इसी गांव के ही प्रशांत कुमार को भी शराब के नशे में होने के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि घोसवरी थाने की पुलिस ने धनकडोव गांव से दासो महतो के पुत्र उदय प्रसाद को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया । पुलिस ने तीनों के विरुद्ध मद्दनिषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया । ब्रेथ अनालाइजर मशीन से जांच के क्रम में अल्कोहल के सेवन की पुष्टि होने की बात कही गई ।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर में नकली लाइसेंस से असली हथियार खरीदने का चल रहा था खेल, एसटीएफ ने ऐसे किया भंडाफोड़

 

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर में नकली लाइसेंस से असली हथियार खरीदने का चल रहा था खेल, एसटीएफ ने ऐसे किया भंडाफोड़

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें