रुद्रपुर नवोदय विद्यालय के हॉस्टल से संदिग्ध परिस्थितियों में 11वीं का छात्र लापता: पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी, सर्विलांस व CCTV से तलाश जारी

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर। पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय से कक्षा-11 (विज्ञान वर्ग) का छात्र आराद्य प्रताप शनिवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में हॉस्टल से लापता हो गया। छात्र के अचानक गायब होने से विद्यालय प्रशासन और परिजनों में हड़कंप मच गया है। मामले में प्राचार्य प्रमोद कुमार विद्यार्थी की तहरीर पर पुलिस ने छात्र की गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला को हाइड्रा क्रेन ने रौंदा, इलाज के लिए ले जाते समय मौत; चालक फरार

सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की ली जा रही मदद

प्राचार्य के अनुसार, मूल रूप से मुंडिया जागीर (बहेड़ी, बरेली) और हाल बरा (किच्छा) निवासी आराद्य प्रताप शनिवार देर रात हॉस्टल से अचानक गायब हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं लगा तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस को जानकारी मिली है कि छात्र के पास मोबाइल फोन भी है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीमों का गठन किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  शांतिपुरी में दर्दनाक हादसा: गोला नदी में बहा 11वीं का छात्र, तलाश में जुटी SDRF और पुलिस टीम

जल्द छात्र को बरामद करने का पुलिस का दावा

कोतवाल प्रकाश दानू ने बताया कि छात्र की सुरक्षित बरामदगी के लिए पुलिस टीम जुटी हुई है। उसके मोबाइल नंबर की लोकेशन ट्रेस करने के लिए सर्विलांस की मदद ली जा रही है। इसके साथ ही विद्यालय परिसर, आसपास के इलाकों और शहर के मुख्य मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही छात्र का पता लगाकर उसे सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर लालकुआं को मिली सौंदर्यीकरण की सौगात: सांसद अजय भट्ट ने किया दो भव्य स्वागत द्वारों व तिरंगा LED लाइटों का लोकार्पण
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad