
काशीपुर में श्रद्धा, संकल्प और सद्भाव का भव्य आयोजन
राजू अनेजा,काशीपुर। अखंड, मजबूत और समरस भारत के निर्माण के संकल्प के साथ मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने अपने 23 वर्ष पूर्ण कर 24वें वर्ष में प्रवेश किया। इस अवसर पर काशीपुर में कार्यक्रम को धूमधाम, गरिमा और राष्ट्रीय भावनाओं के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने केक काटकर संगठन की निरंतर यात्रा का उत्सव मनाया।
इस मौके पर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सामाजिक सद्भाव के प्रतीक दरगाह भुल्लन शाह बाबा पहुंचे, जहां चादरपोशी कर देश-दुनिया में शांति, आतंकवाद से मुक्ति, आर्थिक समृद्धि और मानव कल्याण के लिए दुआ मांगी गई। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान को आगे बढ़ाते हुए सफाई अभियान भी चलाया गया।
कार्यक्रम में मंच के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने 2047 तक अखंड भारत के संकल्प को दोहराया। वक्ताओं ने कहा कि मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का उद्देश्य ऐसा भारत बनाना है, जो सबको शांति दे, मोहब्बत सिखाए और हर नागरिक को समान भाव से सुरक्षा और सम्मान प्रदान करे। आत्मनिर्भर, सशक्त और एकजुट राष्ट्र के निर्माण के लिए मंच प्राण-प्रयास, त्याग और समर्पण के साथ निरंतर कार्य करता रहेगा।
वक्ताओं ने स्पष्ट संदेश दिया कि “हम सब हिंदुस्तानी हैं” और एक-दूसरे के साथ, एक-दूसरे के हमदर्द बनकर देश को आगे बढ़ाना ही संगठन की मूल भावना है। प्यार, भाईचारा और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करना मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की पहचान और पैग़ाम बताया गया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय संयोजक तुषार कांत हिंदुस्तानी, डॉ. मोहम्मद हसन नूरी (क्षेत्र संयोजक, पश्चिमी उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड), मिर्जा नदीम बेग (प्रांत संयोजक, शिक्षा प्रकोष्ठ), नौशाद अली अंसारी (महानगर संयोजक, काशीपुर) सहित आरिफ खान, रियाज अंसारी, अली अनवर एडवोकेट, शाकिर अंसारी, आलमगीर समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ताजा खबर
- कहां है काशीपुर का व्यापार मंडल… कहां है व्यापारियों की आवाज? जीएसटी कार्रवाई के बाद व्यापारियों में उबाल
- जीएसटी की छापेमारी से भड़का इलेक्ट्रिकल्स व्यापारियों का गुस्सा, दुकानें बंद कर एमपी चौक पर किया प्रदर्शन
- जीएसटी की छापेमारी से भड़का इलेक्ट्रिकल्स व्यापारियों का गुस्सा, दुकानें बंद कर एमपी चौक पर किया प्रदर्शन
- रानीखेत के बसई गांव में बुजुर्ग महिला की धारदार हथियार से हत्या, आपसी विवाद में सिर पर वार करने वाला आरोपी गिरफ्तार
- युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गोपाल अधिकारी पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जंगल में छिपने के बाद कोसी नदी से पुलिस ने दबोचा
- पिथौरागढ़ में दिल दहलाने वाली घटना: दौड़ते समय बेहोश होकर गिरे 14 वर्षीय छात्र की मौत, सदमे में मां ने सरयू नदी में कूदकर दी जान
- मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में बोले सीएम धामी: 10वीं व 12वीं के छात्रों को टैब के लिए DBT से मिलेगी राशि, 140 मेधावियों से किया सीधा संवाद
- हल्द्वानी-कालाढूंगी सड़क होगी फोरलेन, पर्यटकों को कॉर्बेट पहुंचना होगा आसान और जाम से मिलेगी निजात
- पूर्व सीएम हरीश रावत का फिर सोशल मीडिया पोस्ट, बोले— “मां की सौगंध, नौकरी या राजनीतिक पद के बदले कभी पैसा नहीं लिया”
- फांसी की सजा से बाल-बाल बचे सुरेंद्र कोली का फांसी के फंदे से ही हुआ अंत, दुकान में लटकता मिला शव

