रामनगर में नेशनल हाइवे पर उफनते नाले में पलट गई बस, बाल-बाल बचे 35 यात्री

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के रामनगर में एक बार फिर से बारिश का कहर देखने को मिला है. जिला नैनीताल के रामनगर में धनगढ़ी पुल में यात्रियों से भरी बस बरसाती नाले में बह गई. बस में कुल 35 लोग सवार थे, जिन्‍हें जेसीबी की मदद से बचा लिया गया है.

यह भी पढ़ें 👉  नाबालिगों से मजदूरी कराने वाले धन्नासेठों की अब खैर नहीं ! देर रात तक बच्चों से ढुलवाते हैं भारी माल, चार मंजिला इमारतों तक बनाते हैं बोझा ढोने की मशीन!

हादसा उस वक्त हुआ, जब एक बस बरसाती नाले को पार कर रही थी. गनीमत रही कि मौके पर जेसीबी मशीन मौजूद थी, जिसकी मदद से इन तमाम यात्रियों को फौरन बस से बाहर निकाल लिया गया. धनगढ़ी क्षेत्र में इस बरसाती नाले में पहले भी कई बड़े हादसे हो चुके हैं.

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर बना नकली दूध-मावे और सिंथेटिक पनीर की मंडी ! सुबह तड़के यूपी से पहुंचती है मिलावटी माल की खेप, आखिर किसकी शह पर चल रहा है मिलावट का खेल?

इस तरह के वीडियो लगातार सामने आ रहे हैं, जिसमें लोग अपनी जान जोखिम में डालकर बरसाती नाले को पार करने की कोशिश करते देखे जा रहे हैं. सावधानी नहीं बरतने के कारण यहां कभी-कभी बड़े हादसे हो जाते हैं.

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार के आदेशों की काशीपुर में उड़ाई जा रही खुलेआम धज्जियां! उत्तराखंड में प्रतिबंध के बावजूद शहर में रोजाना कई कुंतल मिलावटी खोये और सिंथेटिक पनीर की आवक पर उठे सवाल