राज्य में आज मिले 8390 नए कोरोना संक्रमित

खबर शेयर करें -
  • राज्य में आज मिले 8390 नए कोरोना संक्रमित!
    स्वस्थ हुए:-4771
    मृत्यु:-118

देहरादून:- देश के साथ ही राज्य में भी कोरोना वायरस का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है
उत्तराखंड में कोरोना वायरस के मामलों में भारी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। राज्य में मरीजों का आंकड़ा बढ़ने के साथ ही मौत का आंकड़ा भी बढ़ना चिंताजनक बनता जा रहा है। वही राहत की बात है कि कोरोना मरीज तेजी के साथ स्वस्थ भी हो रहे हैं।

प्रदेश में आज कोरोना के रिकॉर्ड 8390 नए मामले सामने आए है। इसी के साथ राज्य में कोरोना का आंकड़ा 238383 पहुंच गया है।
इधर आज 4771 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए इस तरह अब तक 158903 मरीज ठीक हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  इंदिरा और पटेल का योगदान देश में अतुलनीय : अलका पाल

शनिवार की सांय 6:00 बजे स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में 8390 नए लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई , जिनमें देहरादून जिले से 3430 ,हरिद्वार से 812, नैनीताल जिले से 636, उधमसिंह नगर से 1159 ,पौडी से 203, टिहरी से 325, चंपावत से 322, पिथौरागढ़ से 208, अल्मोड़ा 247, बागेश्वर से 237 , चमोली से 175 , रुद्रप्रयाग से 271 ,उत्तरकाशी से 266 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं।
यह भी पढ़े 👉कोरोना महामारी के बीच रिखड़ीखाल में रहस्यमयी बुखार से पांच की मौत, स्वास्थ्य शिविर लगाने की मांग

यह भी पढ़ें 👉  अब काशीपुर को जलभराव से शीघ्र मिलेगी मुक्ति, महापौर बाली के 800 करोड़ के ड्रेनेज प्लान पर सी एम धामी ने लगाई मुहर

जबकि राज्य में आज 118 मरीजों की मौत हुई।
जबकि 4771 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए है।

कोरोना से संक्रमित अब तक कुल 238383 मरीजों में से 158903 मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं , 4758 संक्रमित राज्य से बाहर जा चुके, हैं ,3538 संक्रमित की मौत हो चुकी है। राज्य में वर्तमान में कोविड-19 के एक्टिव केस 71174 है। इधर रिकवरी रेट घटकर 66.66 प्रतिशत पहुंच गया है।

इधर राज्य सरकार के साथ ही शासन प्रशासन एवं स्वास्थ्य महकमा कोरोना नियंत्रण के प्रयासों में दिन-रात जुटा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील की जा रही है। चिकित्सा विशेषज्ञों का कहना है कि यदि बावजूद इसके भी कोई कोरोना संक्रमित हो जाता है तो घबराने की जरूरत नहीं है, लक्षण दिखने पर तुरंत जांच करवाएं और चिकित्सक की देखरेख में नियमित दवाइयों का सेवन करें।

यह भी पढ़ें 👉  अब काशीपुर को जलभराव से शीघ्र मिलेगी मुक्ति, महापौर बाली के 800 करोड़ के ड्रेनेज प्लान पर सी एम धामी ने लगाई मुहर