नशीले पदार्थो के साथ गिरफ्त में आये आरोपी की एसटीएच में मौत

खबर शेयर करें -


हल्द्वानी: नशीले पदार्थो की तस्करी में गिरफ्तार किए गए आरोपी अचानक तबियत खराब हो गई। जेल कर्मियों द्वारा उसे बेस अस्पताल ले जाया गया। जहां से चिकित्सकों ने उसे सुशीला तिवारी चिकित्सालय रेफर कर दिया। उपचार में दौरान शुक्रवार की सुबह उसकी मौत हो गई है। जेल प्रशासन ने शव को मोर्चरी भिजवा कर मामले की सूचना उसके परिजनों को दे दी है।

यह भी पढ़े- रिश्ता तय होने के बाद किया दुष्कर्म फिर दहेज की मांग कर तोड़ा रिश्ता, दूल्हे का इंतजार करती रही दुल्हन

पुलिस ने ऊधम सिंह नगर ने काशीपुर निवासी अल्ली खान को कुछ दिन पहले नशीले पडार्थी के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस द्वारा 26 मई को अल्ली को न्यायालय के आदेश पर हल्द्वानी के उपकारागार में लाया गया। एक दिन जेल रहने के बाद 27 मई की सांय को अल्ली खान की तबियत अचानक बिगड़ गई। जेल प्रशासन द्वारा आनन-फानन में उसे हल्द्वानी के बेस अस्पताल में भर्ती किया गया। चिकित्सकों द्वारा हालत बिगड़ने पर उसे डॉक्टर सुशीला तिवारी चिकित्सालय रेफर कर दिया। जहां पर उपचार के दौरान शुक्रवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया। जेल प्रशासन द्वारा शव को मोर्चरी में सुरक्षित रख परिजनों को सूचना दे दी है। जिनके आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।