
राजू अनेजा,काशीपुर। वरिष्ठ पत्रकार एवं साहित्यकार विनोद भगत ने अपनी तीसरी पुस्तक—कहानी संग्रह ‘दरकते सपने’ के साथ एक बार फिर साहित्य जगत में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। इससे पहले प्रकाशित उनकी चर्चित कृतियां ‘पेट की आग’ और ‘बारिश की एक बूंद’ पाठकों के बीच खास पहचान बना चुकी हैं, और अब ‘दरकते सपने’ ने भी साहित्य प्रेमियों में खासा उत्साह पैदा कर दिया है।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में पुस्तक का विधिवत विमोचन नगर के महापौर दीपक बाली, ब्लॉक प्रमुख श्रीमती चंद्रप्रभा तथा मुख्य नगर आयुक्त रविंद्र बिष्ट द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। समारोह में साहित्य, पत्रकारिता और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े गणमान्य नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
कहानी संग्रह ‘दरकते सपने’ में कुल 26 कहानियां शामिल हैं, जो समकालीन समाज के यथार्थ, आमजन के संघर्ष, टूटते सपनों, सामाजिक असमानताओं और मानवीय संवेदनाओं को गहराई से उकेरती हैं। विनोद भगत ने अपनी कहानियों के माध्यम से समाज के उन पहलुओं को सामने लाने का प्रयास किया है, जिन पर आमतौर पर चर्चा नहीं होती, लेकिन जो आम आदमी के जीवन की असल सच्चाई हैं।
विमोचन समारोह को संबोधित करते हुए महापौर दीपक बाली ने कहा कि साहित्य समाज का मार्गदर्शन करता है और विनोद भगत की यह कृति सामाजिक चेतना को मजबूत करने का कार्य करेगी। ब्लॉक प्रमुख श्रीमती चंद्रप्रभा ने कहा कि इस प्रकार के साहित्यिक प्रयास नई पीढ़ी को सोचने और संवेदनशील बनने की प्रेरणा देते हैं। वहीं मुख्य नगर आयुक्त रविंद्र बिष्ट ने लेखक को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सामाजिक सरोकारों से जुड़ा साहित्य आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है।
कार्यक्रम के दौरान साहित्यप्रेमियों और पत्रकारों ने लेखक को उनकी तीसरी पुस्तक के प्रकाशन पर बधाई दी। उपस्थित वक्ताओं का कहना था कि ‘दरकते सपने’ केवल कहानियों का संग्रह नहीं, बल्कि समाज के भीतर छिपे दर्द, संघर्ष और उम्मीदों का जीवंत दस्तावेज है, जो पाठकों को आत्ममंथन के लिए विवश करता है।
उल्लेखनीय है कि विनोद भगत की पूर्व प्रकाशित कृतियां ‘पेट की आग’ और ‘बारिश की एक बूंद’ पहले ही पाठकों के दिलों में अपनी जगह बना चुकी हैं। अब ‘दरकते सपने’ के साथ उन्होंने यह साबित कर दिया है कि वे केवल कथाकार नहीं, बल्कि समाज के सजग दस्तावेज़कार भी हैं। निश्चित रूप से यह कृति हिंदी कहानी जगत में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी।
ताजा खबर
- काशीपुर:अस्पताल की व्यवस्था को हुआ मोतियाबिंद ! मोबाइल की टॉर्च से करना पड़ रहा हे मरीजों का इलाज
- मिशन 2027 की तैयारियों को धार देगी भाजपा, आज पेश होगा धामी सरकार का रिपोर्ट कार्ड; यूसीसी, नकल विरोधी कानून और विकास कार्यों को घर-घर पहुंचाएगा संगठन
- उत्तराखंड पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 17 आईपीएस अधिकारियों के तबादले; नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और टिहरी के एसएसपी बदले गए
- लालकुआं: 28 नवंबर को सजेगा नैनीताल दुग्ध संघ का 77वां वार्षिक सामान्य निकाय अधिवेशन; अध्यक्ष मुकेश बोरा की अध्यक्षता में आयोजित बोर्ड बैठक में लगी आयोजन पर मुहर, हल्द्वानी के संकल्प वेंकट हॉल में जुटेंगे दुग्ध उत्पादक व सहकारिता क्षेत्र की हस्तियां
- काशीपुर के श्री बालाजी मुक्ति धाम में एक बार फिर विराजेंगे शिव परिवार, 28 को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच होगी भव्य प्राण-प्रतिष्ठा
- पंजाब में भाजपा-अकाली गठबंधन के बाद काशीपुर में चीमा परिवार की दावेदारी मजबूत! त्रिलोक सिंह चीमा को मिल सकता है गठबंधन की विरासत का फायदा
- उत्तराखंड राज्य आंदोलन के ‘फील्ड मार्शल’ दिवाकर भट्ट को यूकेडी नेता भुवन पहाड़ी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
- कोटद्वार के कोटड़ीढांग में महिला को निवाला बनाने की घटना के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई; देर रात एक बड़े गुलदार को ट्रैंक्विलाइज कर पकड़ा, जांच के बाद होगी हमलावर होने की पुष्टि
- उत्तरकाशी: मोरी तहसील के पवाणी गांव में भीषण अग्निकांड; 33 आवासीय भवन, पंचायत भवन और प्राथमिक विद्यालय जलकर राख, साढ़े चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
- कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली पर धर्मनगरी में उमड़ा आस्था का महासैलाब; 38.90 लाख श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई पुण्य की डुबकी, भारी भीड़ के चलते हाईवे से लेकर शहर की सड़कों तक दिन भर लगा रहा जाम

