राजू अनेजा,काशीपुर । सैनी समाज के महान अग्रज महाराजा शूर सैनी जी की जयंती पर काशीपुर सैनी समाज द्वारा निकाली गई विशाल शोभायात्रा का महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया। प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी सैनी समाज के द्वारा महाराज शूर सैनी जी की विशाल शोभायात्रा स्थानीय किला बाजार से आरंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गो से गुजरती हुई लक्ष्मीपुर पट्टी स्थित सैनी धर्मशाला में पहुंचकर समाप्त हुई। इस अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी की महानगर अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने स्थानीय किला बाजार में शोभायात्रा का पुष्पांजलि कर भव्य स्वागत किया। शोभा यात्रा का स्वागत करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं प्रदेश महासचिव अनुपम शर्मा ने कहा कि समाज की एक जुटता के लिए महापुरुषों की शोभा यात्राओं का विशेष महत्व है,वहीं महानगर अध्यक्ष अलका पाल ने कि कहा पिछड़े वर्ग के महान नायको जैसे माता अहिल्याबाई होल्कर जी और महाराजा शूर सैनी जी सहित विभिन्न वर्गों के महापुरुषों की शोभा यात्राओं से जहां समाज एकजुट होता है, वही आपसी समाजस्य भी बढ़ता है। शोभा यात्रा आयोजन समिति के पदाधिकारी के द्वारा महानगर अध्यक्ष अलका पाल, एआईसीसी सदस्य एवं प्रदेश महासचिव अनुपम शर्मा, पूर्व महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, संजय चतुर्वेदी,पीसीसी सचिव जितेंद्र सरस्वती आदि उपस्थित कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सर्व श्री गोपाल सैनी, टीका सिंह सैनी, एडवोकेट राजेंद्र सैनी, अशोक सैनी, घनश्याम सैनी, रामकिशोर सैनी, पार्षद सुरेश सैनी, तेज बहादुर सैनी, बृजेश सैनी, ओम प्रकाश सैनी, राजवीर सैनी, विजेंद्र सैनी, सौरभ सैनी सहित सैनी समाज के सैकड़ो महिलाओं और पुरुषों ने शोभायात्रा में प्रतिभाग किया।
ताजा खबर
- किच्छा में उत्तराखंड STF की बड़ी कार्रवाई: गोदाम से 15,650 लीटर प्रतिबंधित केमिकल बरामद, 108 ड्रम जब्त कर गोदाम सील
- आंचल दुग्ध संघ की व्यवस्थाओं से संतुष्ट दिखे डेयरी विकास निदेशक ईलागिरी, 84 करोड़ के अत्याधुनिक प्लांट के समयबद्ध निर्माण पर दिया जोर
- देवभूमि उद्यमिता योजना: तीन दिवसीय आवासीय बूट कैंप के दूसरे दिन युवाओं ने सीखे पैकेजिंग और मार्केटिंग के गुर, हुआ औद्योगिक भ्रमण
- नैनीताल में कल भारी बारिश का ‘रेड अलर्ट’: 10 जुलाई को कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
- रुद्रपुर: सिडकुल में माल पहुंचाने आए पंजाब के ट्रक चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हार्ट अटैक की आशंका
- ‘उठो-बढ़ो हाथ मिलाओ, मां के नाम पेड़ लगाओ’: 35 करोड़ पौधरोपण के महाभियान को लेकर वन विभाग की अहम बैठक, स्वयंसेवी संस्थाओं ने मिलाया हाथ
- पंतनगर विश्वविद्यालय परिसर में शर्मनाक वारदात: नाबालिग बच्चियों से छेड़छाड़ पर फूटा गुस्सा, आधी रात को कोतवाली का घेराव, आरोपी पर पॉक्सो एक्ट दर्ज
- कोचिंग के लिए निकली 23 वर्षीय युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
- रुद्रपुर में गाय के मालिकाना हक को लेकर खूनी संघर्ष: दोनों पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे और पत्थर, इलाके में तनाव
- ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को मिला भारी जनसमर्थन: सीएसएन पीजी कॉलेज में हुआ भव्य वृक्षारोपण, गणमान्य लोगों ने लिया संरक्षण का संकल्प

