अघोषित कटौती से नाराज़ कांग्रेस विधायक वीरेंद्र जाती ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों के सरकारी आवासों की काटी बिजली

खबर शेयर करें -

हरिद्वार: झबरेड़ा विधानसभा से कांग्रेस विधायक वीरेंद्र जाती ने मंगलवार को ऊर्जा निगम के कई अधिकारियों के सरकारी आवासों की बिजली काट दी। यह कार्रवाई उन्होंने देहात क्षेत्र में लगातार हो रही अघोषित विद्युत कटौती को लेकर की।

⚠️ विधायक की चेतावनी

  • करीब 15 दिन पहले विधायक वीरेंद्र जाती ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों से मिलकर देहात क्षेत्र में सुबह और शाम हो रही अघोषित कटौती को तुरंत रोके जाने की मांग की थी।

  • उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी थी कि यदि एक हफ्ते के अंदर व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो वह खुद अधिकारियों के आवासों की बिजली काटेंगे

  • विधायक ने कहा था कि बिजली कटौती के कारण लोगों को अपने जरूरी कार्य करने में भारी दिक्कत हो रही है।

यह भी पढ़ें 👉  आखिर कौन है वो ‘आका’, जो पुलिस के लिए बना सिरदर्द? आज शाम तक मौका, नहीं तो कल एसएसपी की चौखट पर दहाड़ेंगे ‘तराई के शेर’ बेहड़

🔌 बिजली काटने की कार्रवाई

  • मंगलवार को जब व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो विधायक वीरेंद्र जाती सुबह ही अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता और अन्य अधिकारियों के आवासों पर पहुँचे और वहाँ की बिजली काट दी।

  • विधायक ने कहा कि जो परेशानी जनता झेल रही है, वही परेशानी अधिकारी भी झेलें, तभी उन्हें जनता की समस्या का पता चलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़: आंगन में खेल रहे 10 साल के मासूम को उठा ले गया गुलदार, ग्रामीणों के साहस से बची जान

इस घटना के बाद ऊर्जा निगम के अधिकारियों में हड़कंप की स्थिति बनी रही।

Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: गौलापार बाईपास पर भीषण हादसा, कैंटर की टक्कर से राजभवन के कर्मचारी की मौत, दो अन्य घायल

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें