दूसरी बार ताजपोशी मिलते ही एक्शन में भुवन पांडे, हर बूथ पर टीम बनाने का ऐलान

खबर शेयर करें -


राजू अनेजा,लालकुआं । लाल कुआं नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद की  दूसरी बार जिम्मेदारी मिलने के बाद वरिष्ठ कांग्रेस नेता भुवन पांडे पूरी तरह चुनावी मोड में नजर आए। नगर कांग्रेस कार्यालय में आयोजित स्वागत कार्यक्रम के दौरान उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और हर बूथ पर सक्रिय टीम तैयार करने का ऐलान किया।

इधर भुवन पांडे को दूसरी बार अध्यक्ष पद पर ताजपोशी होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं और महिला पदाधिकारियों ने फूल-मालाएं पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर भुवन पांडे का जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने और आगामी विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत से जुटने का संकल्प भी लिया।
इस मौके पर भुवन पांडे ने कहा कि पार्टी हाईकमान द्वारा दूसरी बार उन पर भरोसा जताना उनके लिए सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ पद नहीं बल्कि बड़ी जिम्मेदारी है, जिसे वह पूरी मेहनत और ईमानदारी से निभाएंगे।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस ने अभी से रणनीति बनानी शुरू कर दी है। नगर के प्रत्येक वार्ड, गली और मोहल्ले में पार्टी कार्यकर्ताओं की मजबूत टीम तैयार की जाएगी, जो घर-घर जाकर कांग्रेस की नीतियों और जनहित के मुद्दों को जनता तक पहुंचाने का काम करेगी।
भुवन पांडे ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश की जनता महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से परेशान हो चुकी है। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी लगातार सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आम जनता अब बदलाव चाहती है और कांग्रेस के पक्ष में माहौल तेजी से बन रहा है।
उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी मजबूती और एकजुटता के साथ मैदान में उतरेंगे तथा वर्ष 2027 में प्रदेश में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाएंगे।
भुवन पांडे ने कांग्रेस हाईकमान और वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन को मजबूत करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। साथ ही युवाओं और महिलाओं को अधिक से अधिक संख्या में पार्टी से जोड़ने के लिए विशेष अभियान भी चलाया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश देखने को मिला और पूरे कार्यक्रम में आगामी चुनाव को लेकर रणनीति व संगठन विस्तार पर चर्चा होती रही।

यह भी पढ़ें 👉  तराई में मतांतरण की दस्तक, काशीपुर तक फैला नेटवर्क ! अमृतसर कनेक्शन, गांवों में सक्रिय मिशनरियां और प्रशासन की जांच से बढ़ी हलचल
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  स्वच्छता सर्वेक्षण में काशीपुर की दमदार छलांग, अब देहरादून को पछाड़ने की तैयारी