
राजू अनेजा,काशीपुर। देवभूमि की आस्था, श्रद्धा और सनातन संस्कृति का प्रतीक बाबा श्री विश्वनाथ माँ जगदीशिला की 27वीं 28 दिवसीय पावन डोला रथयात्रा आगामी रविवार 17 मई को काशीपुर पहुंचेगी। बाबा के आगमन को लेकर शहर में भक्तिमय माहौल बनने लगा है और श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
जानकारी देते हुए पूर्व दर्जा राज्यमंत्री स्वर्गीय मुकेश मेहरोत्रा के पुत्र अर्पित मेहरोत्रा ने बताया कि बाबा श्री विश्वनाथ एवं माँ जगदीशिला के काशीपुर आगमन के शुभ अवसर पर सायं 5:30 बजे मेहरोत्रा इंटरप्राइजेज, श्यामपुरम, बाजपुर रोड स्थित प्रतिष्ठान में दिव्य दर्शन, पूजन एवं आशीर्वाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि बाबा विश्वनाथ की यह डोला रथयात्रा वर्षों से श्रद्धा और भक्ति का केंद्र रही है। यात्रा जहां-जहां पहुंचती है, वहां पूरा वातावरण “हर-हर महादेव” के जयघोष से शिवमय हो उठता है। काशीपुर में भी रथयात्रा के स्वागत को लेकर विशेष तैयारियां की जा रही हैं। आयोजन स्थल को भव्य रूप से सजाया जा रहा है, ताकि श्रद्धालु बाबा के दिव्य स्वरूप के दर्शन कर आध्यात्मिक ऊर्जा और पुण्य लाभ प्राप्त कर सकें।
अर्पित मेहरोत्रा ने नगर एवं आसपास क्षेत्र के श्रद्धालुओं से सपरिवार कार्यक्रम में पहुंचकर बाबा श्री विश्वनाथ एवं माँ जगदीशिला के दिव्य दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सनातन परंपरा और आस्था को एक सूत्र में जोड़ने का पावन अवसर है।
बाबा के स्वागत को लेकर श्रद्धालुओं में अभी से खासा उत्साह है और शहर में जगह-जगह यात्रा को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।
ताजा खबर
- स्वच्छता सर्वेक्षण में काशीपुर की दमदार छलांग, अब देहरादून को पछाड़ने की तैयारी
- रुद्रपुर: मुख्य बाजार में चोरों का तांडव; एक साथ चार शोरूमों के ताले तोड़कर 10 लाख की नकदी पार
- सितारगंज: सैन्य सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुए अग्निवीर रमनजीत सिंह; नम आंखों से हजारों ने दी अंतिम विदाई
- क्रूड ऑयल संकट का असर: उत्तराखंड में 60% महंगा हुआ तारकोल, सड़क निर्माण और गड्ढा मुक्त अभियान पर संकट
- हल्द्वानी: बनभूलपुरा में स्मैक बेचते महिला तस्कर गिरफ्तार; पति लाता था माल, पत्नी करती थी सप्लाई
- लालकुआं: गर्मियों की छुट्टियों में यात्रियों को बड़ी राहत; मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन का बढ़ा एक और फेरा
- चार बच्चों को छोड़कर लापता हुई महिला; पति ने गांव के ही युवक पर लगाया अपहरण और ₹2 लाख फिरौती का आरोप
- दूसरी बार ताजपोशी मिलते ही एक्शन में भुवन पांडे, हर बूथ पर टीम बनाने का ऐलान
- हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजेगा काशीपुर, 17 मई को पहुंचेगी बाबा विश्वनाथ की दिव्य डोला रथयात्रा
- “सर्वाइकल कैंसर के टीके से बेटियां मां नहीं बन सकेगी”ऐसी अफवाह फैलाने वाली आशा कार्यकर्ता पर गिरी गाज

