गढ़ीनेगी में कमल खिलाने को बाली ने संभाला मोर्चा, भारी जनसैलाब के बीच बाठला का नामांकन

खबर शेयर करें -

 

भाजपा शक्ति प्रदर्शन से गूंजा गढ़ीनेगी, नामांकन में उमड़ी भारी भीड़

राजू अनेजा, काशीपुर। नगर पंचायत गढ़ीनेगी का चुनावी रण अब पूरी तरह गरमाने लगा है। भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को शक्ति प्रदर्शन के जरिए अपनी चुनावी ताकत का खुला संदेश देते हुए अधिकृत प्रत्याशी सचिन बाठला का नामांकन कराया। इस दौरान काशीपुर के महापौर दीपक बाली ने खुद मोर्चा संभालते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ विशाल जुलूस निकाला। भारी जनसैलाब और नारों के बीच पूरा गढ़ीनेगी भाजपा के रंग में रंगा नजर आया।
नामांकन जुलूस में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, युवा समर्थक और स्थानीय लोग शामिल हुए। “भाजपा जिंदाबाद” और “सचिन बाठला चेयरमैन” के नारों से माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में डूबा रहा। सड़क पर उमड़ी भीड़ को देखकर विरोधी खेमे में भी हलचल तेज दिखाई दी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: खेलकर घर लौटे 10वीं के छात्र की कूलर से करंट लगने से मौत; बिलखते पिता बोले—"14 साल पहले 14 गते को जन्मा था, आज 14 गते को ही छोड़ गया"

 

विकास और जनसमर्थन के दम पर जीत का दावा

 

महापौर दीपक बाली ने कहा कि भाजपा विकास, संगठन और जनता के विश्वास के दम पर चुनाव मैदान में उतरी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में लगातार ऐतिहासिक विकास कार्य हो रहे हैं और जनता भाजपा की नीतियों पर भरोसा जता रही है। गढ़ीनेगी की जनता भी विकास और सुशासन के पक्ष में मतदान करेगी।
उन्होंने दावा किया कि नगर पंचायत गढ़ीनेगी में भाजपा प्रत्याशी सचिन बाठला भारी मतों से जीत दर्ज करेंगे और क्षेत्र में विकास की नई तस्वीर दिखाई देगी। बाली ने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर भाजपा की नीतियों को पहुंचाने और चुनाव में पूरी ताकत झोंकने का आह्वान भी किया।

नामांकन में दिखी भाजपा की एकजुटता

नामांकन कार्यक्रम के दौरान भाजपा संगठन की मजबूत एकजुटता भी देखने को मिली। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि विजय बॉबी, मंडल अध्यक्ष राजकुमार गुम्बर, जिला प्रकोष्ठ संयोजक मुकेश चावला, मनोज बाठला, मनीष चावला समेत बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और समर्थक मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  विकास के विजन को लेकर जनता के बीच पहुंचे सचिन ने मांगा आशीर्वाद

भारी भीड़ और शक्ति प्रदर्शन के बाद गढ़ीनेगी का चुनावी माहौल पूरी तरह गरमा गया है और भाजपा ने अपने इरादे साफ कर दिए हैं कि इस बार चुनाव में पूरी ताकत के साथ मैदान फतह करने की तैयारी

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं नगर कांग्रेस ने तहसीलदार के माध्यम से प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन: बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के दामों पर अंकुश लगाने की मांग; NEET पेपर लीक और CBSE मार्किंग प्रणाली पर भी जताया आक्रोश