गदरपुर में अवैध असलहा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, पांच तमंचों के साथ एक गिरफ्तार, उपकरण भी हुए बरामद

खबर शेयर करें -

गदरपुर: गदरपुर में अवैध असलहा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है, पुलिस ने क्षेत्र के भाखड़ा पुल साबरी ईट भट्टा के पास अवैध तमंचे बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से तीन तमंचे, दो अर्द्धनिर्मित तमंचे और तमंचे बनाने के उपकरण बरामद किए हैं।

जबकि एक आरोपी मौके का फायदा उठाकर भाग गया। पुलिस ने आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जबकि फरार आरोपित की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रार्थना सभा में देरी से पहुंचने पर आठ छात्रों की छड़ी से पिटाई का आरोप; पीठ पर उभरे निशान, मामले का संज्ञान लेते हुए सीईओ ने बीईओ पौड़ी को सौंपे जांच के निर्देश


एसएसपी डा.मंजूनाथ टीसी ने बताया कि गुरुवार रात गदरपुर थाना पुलिस को सूचना मिली कि गदरपुर के भाखड़ा पुल साबरी ईंट भट्टा के पास अवैध रूप से तमंचे बनाए जा रहे हैं। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए सीओ बाजपुर भूपेंद्र सिंह भंडारी और एसओ गदरपुर राजेश पांडेय की अगुवाई में पुलिस की दो टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दी।

इस दौरान पुलिस को देख दो युवक भागने लगे। शक होने पर पुलिस कर्मियों ने उनका पीछा कर एक युवक को दबोच लिया, जबकि दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गया। एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि पूछताछ में पकड़े गए युवक ने अपना नाम ग्राम रायपुर रुद्रपुर निवासी सिकंदर पुत्र सतनाम बताया। बताया कि उसका फरार साथी चितरंजनपुर दिनेशपुर निवासी गोविंद उर्फ लट्ठा पुत्र गौ मिस्त्री है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: पूर्व सैनिक से जमीन के सीमांकन के नाम पर 50 हजार की रिश्वत मांगने वाले कानूनगो पर गिरी गाज; प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए जाने पर डीएम ललित मोहन रयाल ने किया तत्काल निलंबित

इस दौरान पुलिस ने मौके से 315 बोर के दो तमंचे, 12 बोर का एक तमंचा, 12 बोर के दो अर्द्धनिर्मित तमंचे और तमंचा बनाने वाले उपकरण बरामद किए। एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि सिकंदर को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। गोविंद की तलाश की जा रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: पूर्व सैनिक से जमीन के सीमांकन के नाम पर 50 हजार की रिश्वत मांगने वाले कानूनगो पर गिरी गाज; प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए जाने पर डीएम ललित मोहन रयाल ने किया तत्काल निलंबित