राशन कार्ड सेवाओं में बड़ा बदलाव: अब घर बैठे ऑनलाइन बनेगा राशन कार्ड; सरकार ने लॉन्च किया ‘यूआरसीएमएस’ पोर्टल

खबर शेयर करें -

देहरादून/नई दिल्ली: राशन कार्ड से जुड़ी सेवाओं को अधिक पारदर्शी, डिजिटल और भ्रष्टाचार मुक्त बनाने की दिशा में सरकार ने एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। अब पुराने ‘आरसीएमएस’ पोर्टल को अपग्रेड कर नया ‘यूनिफाइड राशन कार्ड मैनेजमेंट सिस्टम’ (URCMS) पोर्टल लागू कर दिया गया है। इस नई व्यवस्था के तहत नागरिकों को नया राशन कार्ड बनवाने, नाम जोड़ने, हटाने या किसी भी प्रकार के संशोधन के लिए अब सरकारी दफ्तरों या राशन की दुकानों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। लोग अब सीधे ‘सिटीजन लॉगिन’ के माध्यम से घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दिल दहलाने वाली घटना: दौड़ते समय बेहोश होकर गिरे 14 वर्षीय छात्र की मौत, सदमे में मां ने सरयू नदी में कूदकर दी जान

ओटीपी आधारित सत्यापन से बढ़ेगी सुरक्षा

जिला पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल ने बताया कि यूआरसीएमएस पोर्टल को तकनीकी रूप से अधिक सुरक्षित बनाया गया है। नई व्यवस्था में ओटीपी (OTP) आधारित सत्यापन को अनिवार्य किया गया है। नया कार्ड बनवाने के लिए आधार आधारित ओटीपी का उपयोग होगा, जबकि पुराने कार्ड में संशोधन के लिए परिवार के मुखिया के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा। उन्होंने सभी राशन कार्ड धारकों से 30 मई तक ई-केवाईसी (e-KYC) प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है, जिसे ‘मेरा ई-केवाईसी’ ऐप के माध्यम से आसानी से किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत के बसई गांव में बुजुर्ग महिला की धारदार हथियार से हत्या, आपसी विवाद में सिर पर वार करने वाला आरोपी गिरफ्तार

आवेदन के लिए ये दस्तावेज होंगे अनिवार्य

नई व्यवस्था में आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाया गया है, लेकिन सुरक्षा और पात्रता की जांच के लिए कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज अपलोड करना आवश्यक होगा।

  • नया कार्ड बनवाने हेतु: आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, बिजली का बिल, बैंक पासबुक, गैस बुक, पैन कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो।

  • संशोधन या ट्रांसफर हेतु: यदि कोई उपभोक्ता अपनी राशन की दुकान बदलना चाहता है, तो उसे प्रार्थना पत्र के साथ बैंक पासबुक, बिजली बिल और पुराने राशन कार्ड की प्रतिलिपि पोर्टल पर अपलोड करनी होगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-कालाढूंगी सड़क होगी फोरलेन, पर्यटकों को कॉर्बेट पहुंचना होगा आसान और जाम से मिलेगी निजात

जो लोग ऑनलाइन आवेदन करने में सक्षम नहीं हैं, उनके लिए तहसील और जिला पूर्ति कार्यालयों में भी आवेदन करने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। सरकार की इस पहल से जहां बिचौलियों पर लगाम लगेगी, वहीं पात्र लाभार्थियों को समयबद्ध तरीके से सेवाएं मिल सकेंगी।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad