लालकुआं: ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फरार वारंटी विश्वनाथ उर्फ बंबा गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

लालकुआं: कोतवाली पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के तहत एक और सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने राजीव नगर बंगाली कॉलोनी निवासी एक पुराने वारंटी को वीआईपी गेट क्षेत्र से दबोचने में कामयाबी पाई है। अभियुक्त काफी समय से माननीय न्यायालय में पेश नहीं हो रहा था, जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी के आदेश जारी किए गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर: एचपी पेट्रोल पंप पर मिलावटी तेल का हंगामा, ईंधन भराते ही रास्ते में बंद हुए कई वाहन, जांच शुरू

लालकुआं प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह राणा के कुशल नेतृत्व में गठित टीम ने सटीक सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। पुलिस ने माननीय न्यायालय प्रथम अपर सिविल जज/ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट हल्द्वानी द्वारा जारी वारंट के क्रम में विश्वनाथ उर्फ बंबा (पुत्र किशोरी लाल) को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ धारा-60 आबकारी अधिनियम (Ex Act) के तहत मुकदमा दर्ज था।

यह भी पढ़ें 👉  इधर मानसून ने दी दस्तक, उधर निगम ने संभाली कमान; 'ऑपरेशन जलनिकासी' को लेकर जेसीबी संग उतरा नाला गैंग

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त को जल्द ही माननीय न्यायालय नैनीताल के समक्ष पेश किया जाएगा। इस सफल गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली टीम में अपर उपनिरीक्षक प्रेम सिंह नेगी और कांस्टेबल दिलीप कुमार शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अपराधियों और वारंटियों की धरपकड़ जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर बेहोश मिले बीएसएफ हेड कांस्टेबल की मौत, जहरखुरानी गिरोह के शिकार होने की आशंका
Ad