लालकुआं: कंटेनर से टकराई बाइक, शॉपिंग कर लौट रहे युवक की मौत; दोस्त घायल

खबर शेयर करें -

लालकुआं: हल्द्वानी से खुशियां और खरीदारी कर घर लौट रहे दो दोस्तों के साथ रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। डिपो नंबर पांच के पास एक कंटेनर को ओवरटेक करने के प्रयास में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई। इस भीषण दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल है। इस दुखद घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फरार वारंटी विश्वनाथ उर्फ बंबा गिरफ्तार

ओवरटेक करने के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, लालकुआं नगर के बंगाली कॉलोनी (25 एकड़) निवासी अमन सिंह (26 वर्ष) और उसका दोस्त अमन गुप्ता (28 वर्ष) रविवार को हल्द्वानी से कपड़ों की खरीदारी कर वापस लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक डिपो नंबर पांच के समीप पहुंची, उन्होंने आगे चल रहे एक कंटेनर को ओवरटेक करने की कोशिश की। इसी दौरान तालमेल बिगड़ने से बाइक सीधे कंटेनर से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से चोटिल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  संपत्ति बंटवारे के विवाद में भाई ने भाई पर किया जानलेवा हमला; हाथ की कलाई कटी, आरोपी गिरफ्तार

इलाज के दौरान तोड़ा दम

दुर्घटना के बाद मौके पर जमा हुए स्थानीय लोगों और 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। अमन गुप्ता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हल्दूचौड़ में भर्ती कराया गया, वहीं सिर और शरीर पर गंभीर चोटें होने के कारण अमन सिंह को तत्काल डॉ. सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी रेफर किया गया। अस्पताल में उपचार के दौरान अमन सिंह ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। एक झटके में उजड़ी खुशियों से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराँचल पंजाबी महासभा में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, नई कार्यकारिणी गठन की तैयारी तेज