बिंदुखत्ता: अवसाद के चलते व्यक्ति ने दी जान; 10 साल से पत्नी और बच्चों से अलग रहने के कारण था परेशान

खबर शेयर करें -

लालकुआं: बिंदुखत्ता के 17 एकड़ शास्त्री नगर क्षेत्र में 51 वर्षीय पूरन सिंह बिष्ट ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना की जानकारी उस समय हुई जब सुबह देर तक कमरे से बाहर नहीं आने पर परिजनों ने जाकर देखा, तो वह फंदे से लटके मिले। परिजनों ने उन्हें नीचे उतारा, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
बताया जा रहा है कि मृतक अपने भाई के साथ बिंदुखत्ता में रह रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  पुल से लटका मिला युवक का शव, पास में खड़ी मिली स्कूटी; पुलिस जांच में जुटी

उसके परिवार में एक बेटा और एक बेटी हैं। परिजनों के अनुसार उसकी पत्नी गंगा देवी वर्ष 2014 में मायके चली गई थी, जिसके बाद बच्चे भी उनके साथ ही रहने लगे थे। इस वजह से पूरन सिंह बिष्ट लंबे समय से अवसाद में रह रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  तुलसी देवी हत्याकांड: वारदात के बाद सिमलचौरा के जंगलों में छिपा आरोपी राजे सिंह गिरफ्तार, गांव में पसरा मातम

सूचना पर कोतवाल ब्रजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला अवसाद के चलते आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।