बिंदुखत्ता के होनहार भास्कर जोशी का एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में चयन; सेल्फ स्टडी से एग्जीक्यूटिव इंजीनियर बन चमकाया क्षेत्र का नाम

खबर शेयर करें -

लालकुआं (बिंदुखत्ता): प्रतिभा किसी संसाधनों की मोहताज नहीं होती, इसे एक बार फिर सच कर दिखाया है बिंदुखत्ता के होनहार युवा भास्कर जोशी ने। भास्कर ने अपनी कड़ी मेहनत, अटूट लगन और असाधारण प्रतिभा के दम पर एक और बड़ी राष्ट्रीय उपलब्धि हासिल करते हुए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) में एग्जीक्यूटिव (इंजीनियरिंग इलेक्ट्रिकल) के प्रतिष्ठित पद पर चयन प्राप्त किया है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा आधिकारिक नियुक्ति पत्र जारी होने के बाद भास्कर के घर और पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल है।

आईआईटी रुड़की के छात्र हैं भास्कर, बिना कोचिंग के हासिल किया मुकाम

इंद्रानगर-2 बिंदुखत्ता निवासी स्वर्गीय पूरन चंद्र जोशी के पुत्र भास्कर जोशी शुरू से ही मेधावी छात्र रहे हैं। उन्होंने वर्ष 2021 में गोविंद बल्लभ पंत इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (GBPIET), पौड़ी गढ़वाल से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया था। बीटेक के बाद उन्होंने किसी कंपनी में नौकरी करने के बजाय देश की प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को प्राथमिकता दी। भास्कर ने नोएडा में अपने बड़े भाई रोहित जोशी (जो टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप में कार्यरत हैं) के साथ रहकर बिना किसी महंगी कोचिंग के, पूरी तरह सेल्फ स्टडी (स्वाध्याय) के माध्यम से यह मुकाम हासिल किया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के होटल में सनसनीखेज वारदात: बाथरूम में नग्न अवस्था में मिला यूपी के युवक का शव; जांच में जुटी पुलिस

इससे पहले भी वे अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। भास्कर ने देश की सबसे कठिन मानी जाने वाली ‘गेट’ (GATE) परीक्षा में 98.33% परसेंटाइल के साथ ऑल इंडिया में 1132वीं रैंक प्राप्त की थी, जिसके बाद उनका चयन आईआईटी रुड़की (IIT Roorkee) में एमटेक के लिए हुआ था। वर्तमान में वे आईआईटी रुड़की से ‘सेमीकंडक्टर टेक्नोलॉजी इन इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग’ विभाग से एमटेक की पढ़ाई कर रहे हैं। भास्कर के चाचा मोहन चंद जोशी भी एक निजी कंपनी में हेड इलेक्ट्रिकल पद से सेवानिवृत्त हैं, जबकि वे बिंदुखत्ता के वरिष्ठ पत्रकार दीप चंद्र जोशी ( हिंदुस्तान) के भाई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के टांडा जंगल में सनसनीखेज वारदात: वन विभाग के संविदा कर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर निर्मम हत्या, करीबी साथी पर शक

सांसद अजय भट्ट और विधायक मोहन बिष्ट समेत दिग्गजों ने दी बधाई

भास्कर जोशी की इस शानदार राष्ट्रीय सफलता पर क्षेत्र के तमाम राजनेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और प्रबुद्ध नागरिकों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। उनकी इस उपलब्धि पर:

  • अजय भट्ट (क्षेत्रीय सांसद)

  • डॉ. मोहन सिंह बिष्ट (क्षेत्रीय विधायक)

  • हरीश चंद्र दुर्गापाल एवं गोविंद सिंह बिष्ट (पूर्व कैबिनेट मंत्री)

  • नवीन दुम्का (पूर्व विधायक)

  • अजय गुप्ता (सीईओ, सेंचुरी पेपर मिल) एवं नरेश चंद्र (उपाध्यक्ष, सेंचुरी पेपर मिल)

  • सुरेंद्र लोटनी (चेयरमैन), लक्ष्मण खाती (सांसद प्रतिनिधि), प्रमोद कॉलोनी और हरेंद्र बोरा

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम के दो रंग: केदारनाथ-बद्रीनाथ में बर्फबारी से राहत, तो देहरादून समेत मैदानों में 40 डिग्री पारे और 'लू' का टॉर्चर; 'येलो अलर्ट' जारी

इसके अलावा हेमवती नंदन दुर्गापाल, राजेंद्र सिंह खनवाल, पुष्कर दानू, शिवराज बिष्ट, अमजद खान, भुवन सिंह बिष्ट, भुवन जोशी, रंजीत मेहरा और विपिन गोस्वामी सहित अनेक गणमान्य लोगों ने भास्कर के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए परिजनों को बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। ग्रामीणों का कहना है कि भास्कर की यह सफलता क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।