बेफाई की सजा मौत! पत्नी के चरित्र पर था शक तो छेनी से गोद डाला चेहरा, खुद बताया खौफनाक सच

खबर शेयर करें -

दिल्ली के बुराड़ी इलाके से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के शक में पति ने पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। महिला की उम्र 40 साल बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस को शुक्रवार सुबह 4.43 बजे सूचना मिली थी कि एक महिला खून से लथपथ पड़ी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को अस्पताल ले जाया गया।

उसके चेहरे पर कई जगह चोटों के निशान थे। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद बुराड़ी के पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया और मामले की जांच शुरू की गई। इस दौरान पुलिस को पता चला कि महिला की हत्या के पीछे और किसी का नहीं बल्कि उसके पति का हाथ है। पुलिस ने तुरंत पति को धर दबोचा जिसके बाद उसने पूरा सच उगल दिया।

यह भी पढ़ें 👉  200 मीटर गहरी खाई में कार गिरने से एलआईयू स्पेशल ब्रांच के सब इंस्पेक्टर की मौत, हादसे के बाद पुलिस प्रशासन में शोक की लहर

पति की पहचान 46 साल के कुंदन शाह के तौर पर हुई है। उसने बताया कि शुक्रवार की दोपहर को उसने छेनी से पत्नी की हत्या कर दी। उसे पत्नी के चरित्र पर शक था। इस घटना को उस वक्त अंजाम दिया गया जब पति-पत्नी घर पर अकेले थे और बच्चे स्कूल गए हुए थे। आगे की पूछताछ पर, आरोपी ने खुलासा किया कि उसकी पत्नी लंबे समय से लगातार उसे इग्नोर कर रही थी। ऐसे में उसे उसके चरित्र पर शक हुआ और इसी के कारण उसकी हत्या कर दी। इससे पहले आरोपी के खिलाफ पत्नी के साथ मारपीट करने के आरोप में भी केस दर्ज हो चुका है। ये केस मुखर्जी नगर पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  ज्वैलर्स की दुकान में घुसकर आभूषण चोरी करने वाली दोनो महिलाओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि हत्या के इस्तेमाल किए हथियार यानी छेनी को पुलिस ने बरामद कर लिया है। इसके अलावा महिला के उस फोन को भी बरामद कर लिया गया है जिसे आरोपी ने हत्या के बाद नष्ट कर दिया था।