चैती मेले में घटती दुकानों पर भाजपा नेता राम मल्होत्रा ने जताई चिंता, अगली बार निगम से सीधे आवंटन की करी मांग

खबर शेयर करें -
oppo_32

राजू अनेजा,काशीपुर। शहर के ऐतिहासिक चैती मेले में इस बार दुकानों की घटती संख्या को लेकर भाजपा नेता राम मल्होत्रा ने गहरी चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि महंगे ठेका सिस्टम के चलते व्यापारी मेले से दूर होते जा रहे हैं, जिससे इसकी रौनक पर सीधा असर पड़ा है।
राम मल्होत्रा के मुताबिक, इस बार अपेक्षा के मुकाबले काफी कम दुकानें लगीं, जिससे वर्षों पुराना यह मेला अपनी पहचान खोता नजर आया। उन्होंने साफ कहा कि यदि यही स्थिति रही तो आने वाले समय में मेले की लोकप्रियता और भी घट सकती है।
उन्होंने महापौर दीपक बाली से मांग की कि भविष्य में दुकानों का ठेका देने की व्यवस्था खत्म कर नगर निगम खुद दुकानों का आवंटन करे। उनका कहना है कि इससे छोटे व्यापारियों को कम किराए में अवसर मिलेगा और मेले में फिर से चहल-पहल बढ़ेगी।
भाजपा नेता ने जोर देते हुए कहा कि समय रहते इस व्यवस्था में बदलाव जरूरी है, ताकि चैती मेला अपनी पुरानी पहचान और रौनक वापस पा सके।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: पटेल नगर में ₹6 लाख की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, फाइनेंस कंपनी में गिरवी रखकर लिया था गोल्ड लोन; 2 शातिर चोर गिरफ्तार
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: मॉर्निंग वॉक पर गए बुजुर्ग को लंगूर ने मारी जोरदार टक्कर, सड़क पर सिर के बल गिरने से दर्दनाक मौत