
राजू अनेजा,काशीपुर। पड़ोस में बन रहे मकान के कारण घर में आई सीलन की शिकायत करना एक परिवार को भारी पड़ गया। शिकायत से नाराज पड़ोसी ने परिजनों पर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मोहल्ला महेशपुरा मदर कॉलोनी निवासी नाजिम हुसैन पुत्र मोहम्मद युसुफ ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पड़ोसी रईस पुत्र कय्यूम के मकान की दीवार उसके मकान से सटी हुई है। करीब 15 दिन पूर्व रईस ने अपने मकान की छत पर लिंटर डाला था और उसमें पानी भरकर छोड़ दिया। लिंटर में पानी भरा रहने से उसके मकान में सीलन आ गई।
नाजिम हुसैन के अनुसार उसने 23 दिसंबर को इसकी शिकायत पुलिस से की थी। पुलिस द्वारा समझाने के बावजूद रईस ने लिंटर से पानी की निकासी नहीं की। इसके बाद नाजिम हुसैन और उसका पुत्र मोहम्मद आरिज रईस से शिकायत करने गए, जहां आरोप है कि रईस ने गाली-गलौज शुरू कर दी।
आरोप है कि रईस और अजीम पुत्र राशिद ने जान से मारने की नीयत से नाजिम हुसैन के सिर पर रॉड से हमला कर दिया। बीच-बचाव में आए पुत्र मोहम्मद आरिज को भी डंडों से पीटा गया। आरोपियों ने नाजिम की पत्नी और बेटी के साथ भी मारपीट की।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराया और आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ताजा खबर
- महापौर के महाअभियान को पलीता लगा रहे जिम्मेदार! निगम गेट के पीछे दो वार्डों के मुख्य द्वार पर बना कूड़ा पॉइंट हटाना पार्षदों के लिए बना चुनौती
- काशीपुर:अस्पताल की व्यवस्था को हुआ मोतियाबिंद ! मोबाइल की टॉर्च से करना पड़ रहा हे मरीजों का इलाज
- मिशन 2027 की तैयारियों को धार देगी भाजपा, आज पेश होगा धामी सरकार का रिपोर्ट कार्ड; यूसीसी, नकल विरोधी कानून और विकास कार्यों को घर-घर पहुंचाएगा संगठन
- उत्तराखंड पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 17 आईपीएस अधिकारियों के तबादले; नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और टिहरी के एसएसपी बदले गए
- लालकुआं: 28 नवंबर को सजेगा नैनीताल दुग्ध संघ का 77वां वार्षिक सामान्य निकाय अधिवेशन; अध्यक्ष मुकेश बोरा की अध्यक्षता में आयोजित बोर्ड बैठक में लगी आयोजन पर मुहर, हल्द्वानी के संकल्प वेंकट हॉल में जुटेंगे दुग्ध उत्पादक व सहकारिता क्षेत्र की हस्तियां
- काशीपुर के श्री बालाजी मुक्ति धाम में एक बार फिर विराजेंगे शिव परिवार, 28 को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच होगी भव्य प्राण-प्रतिष्ठा
- पंजाब में भाजपा-अकाली गठबंधन के बाद काशीपुर में चीमा परिवार की दावेदारी मजबूत! त्रिलोक सिंह चीमा को मिल सकता है गठबंधन की विरासत का फायदा
- उत्तराखंड राज्य आंदोलन के ‘फील्ड मार्शल’ दिवाकर भट्ट को यूकेडी नेता भुवन पहाड़ी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
- कोटद्वार के कोटड़ीढांग में महिला को निवाला बनाने की घटना के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई; देर रात एक बड़े गुलदार को ट्रैंक्विलाइज कर पकड़ा, जांच के बाद होगी हमलावर होने की पुष्टि
- उत्तरकाशी: मोरी तहसील के पवाणी गांव में भीषण अग्निकांड; 33 आवासीय भवन, पंचायत भवन और प्राथमिक विद्यालय जलकर राख, साढ़े चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

