राजू अनेजा, लालकुआं। आगामी विधानसभा चुनाव की आहट के साथ ही लालकुआं क्षेत्र में सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। पिछले 10 वर्षों से भाजपा के कब्जे वाली इस सीट पर पार्टी इस बार हैट्रिक लगाने की तैयारी में है। वही टिकट को लेकर पार्टी के भीतर दावेदारों की सक्रियता भी तेजी से बढ़ती जा रही है।
दावेदारों ने झोंकी ताकत, जनसंपर्क अभियान तेज
मौजूदा विधायक के अलावा कई नेताओं ने क्षेत्र में अपनी गोटियां बिछानी शुरू कर दी हैं। हर दावेदार जनसंपर्क के जरिए अपनी पकड़ मजबूत कर रहा है और पार्टी आलाकमान के सामने खुद को जीत का मजबूत चेहरा साबित करने में जुटा है।
कमलेश चंदोला ने पेश की प्रबल दावेदारी
इसी क्रम में पूर्व जिला पंचायत सदस्य कमलेश चंदोला ने भी लालकुआं विधानसभा सीट से अपनी प्रबल दावेदारी पेश कर दी है। चंदोला का कहना है कि यदि पार्टी उन्हें मौका देती है तो वह हर हाल में भाजपा की हैट्रिक बनाकर सीट पार्टी की झोली में डालेंगे। उनकी इस घोषणा के बाद सियासी माहौल और गरमा गया है।
जिला पंचायत से मजबूत किया राजनीतिक आधार
चंदोला का राजनीतिक सफर भी लगातार मजबूत होता गया है। उन्होंने पहले खुद जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीतकर क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई। इसके बाद उनकी पत्नी दीपा चंदोला ने भी इसी सीट से जीत दर्ज कर परिवार की राजनीतिक पकड़ को और सशक्त किया। लगातार मिली इन सफलताओं को उनके मजबूत जनाधार का संकेत माना जा रहा है।
जनसेवा से बनाई अलग पहचान
कमलेश चंदोला किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। जनसेवा के बल पर उन्होंने जनता के दिलों में अपनी जगह बनाई है। क्षेत्र में कोई भी सामाजिक या धार्मिक आयोजन हो, वह हमेशा अग्रिम पंक्ति में खड़े नजर आते हैं।
गरीबों के ‘मसीहा’ के रूप में पहचान
निर्बल और असहाय लोगों की मदद के लिए चंदोला हमेशा तत्पर रहते हैं। कड़ाके की ठंड में गरीबों को रजाई बांटने के लिए देर रात तक निकल पड़ना हो या आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग करना—वह हर मौके पर आगे रहते हैं। इसी वजह से उन्हें क्षेत्र में गरीबों का मसीहा कहा जाता है।
कोरोना काल में निभाई बड़ी भूमिका
कोरोना महामारी के दौरान भी चंदोला ने जरूरतमंदों तक लगातार राशन और जरूरी सामान पहुंचाया। इस दौर में उनकी सक्रियता ने उनकी छवि को और मजबूत किया और लोगों के बीच भरोसा बढ़ाया।
युवाओं और हर वर्ग में मजबूत पकड़
खेल प्रतियोगिताओं, धार्मिक आयोजनों और सामाजिक कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी के चलते चंदोला की युवाओं और हर वर्ग में अच्छी पकड़ मानी जाती है। क्षेत्र में उनका बढ़ता जनाधार उन्हें मजबूत दावेदार के रूप में स्थापित कर रहा है।
टिकट को लेकर बढ़ी दिलचस्पी, हाईकमान पर नजर
लालकुआं सीट पर बढ़ती दावेदारों की संख्या के बीच भाजपा के लिए टिकट चयन चुनौती बनता जा रहा है। अब सभी की नजर पार्टी हाईकमान के फैसले पर टिकी है, जो तय करेगा कि इस बार भाजपा किस चेहरे पर दांव लगाती है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें


राजू अनेजा, लालकुआं। आगामी विधानसभा चुनाव की आहट के साथ ही लालकुआं क्षेत्र में सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। पिछले 10 वर्षों से भाजपा के कब्जे वाली इस सीट पर पार्टी इस बार हैट्रिक लगाने की तैयारी में है। वही टिकट को लेकर पार्टी के भीतर दावेदारों की सक्रियता भी तेजी से बढ़ती जा रही है।
