
राजू अनेजा,रुद्रपुर।विदेश में सुनहरे भविष्य का सपना दिखाकर गदरपुर के युवक को इथियोपिया में बंधक बनाए जाने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच का दायरा बढ़ा दिया है और टीमें दिल्ली व पंजाब के लिए रवाना कर दी गई हैं।
एसएसपी अजय गणपति के अनुसार, ग्राम अब्दुल्ला नगर निवासी राजकुमार ने शिकायत दर्ज कराई कि उनके भांजे रोहित कुमार को क्षेत्र के ही एक युवक ने विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। आरोपी ने भरोसा जीतकर पहले मोटी रकम ऐंठी और फिर दक्षिण कोरिया भेजने का लालच दिया।
लेकिन असल खेल यहीं से शुरू हुआ। आरोपी ने रोहित को इथियोपिया का वीजा थमाकर कहा कि वहीं से आगे दक्षिण कोरिया भेज दिया जाएगा। 4 अप्रैल को रोहित को बैंकॉक, शारजाह-दुबई होते हुए इथियोपिया भेजा गया, लेकिन 5 अप्रैल को वहां पहुंचते ही उसका परिवार से संपर्क टूट गया।
मामला तब और खौफनाक हो गया जब परिजनों को रोहित की जो तस्वीरें मिलीं, उनमें उसका मुंह बंधा हुआ था और शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे। यह साफ संकेत है कि उसे बंधक बनाकर प्रताड़ित किया जा रहा है।
जांच के दौरान कुछ संदिग्ध नाम सामने आए हैं, जिनके तार दिल्ली और पंजाब से जुड़े बताए जा रहे हैं। पुलिस का मानना है कि यह मामला सिर्फ ठगी तक सीमित नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मानव तस्करी के बड़े गिरोह से जुड़ा हो सकता है।
विदेश में नौकरी के नाम पर बिछाए जा रहे जाल अब कुमाऊं तक पहुंच चुके हैं—हर कदम पर सतर्क रहना बेहद जरूरी है।
ताजा खबर
- विदेश में नौकरी के नाम पर धोखा ! गदरपुर के युवक को इथियोपिया में बनाया बंधक, दिल्ली–पंजाब तक फैला नेटवर्क
- चलती ट्रेन में लूट का खुलासा! मालिक के ही पूर्व कर्मचारी ने रची साजिश, मुठभेड़ के बाद 4 दबोचे
- हल्द्वानी के गुरआशीष सिंह चड्ढा बने जेईई-मेन उत्तराखंड टॉपर, हासिल की 99.99 परसेंटाइल
- SDM खुद मरीज बनकर पहुँचीं और पकड़ा फर्जी डॉक्टर; अवैध दवाओं के साथ तमंचा और बारहसिंघा के सींग बरामद
- अब अली खां चौक बनेगा काशीपुर की नई पहचान, 15 अगस्त पर महापौर लहराएंगे 138 फीट का तिरंगा
- भीमताल: समुदाय विशेष के युवक पर शोषण का आरोप, भड़का आक्रोश; व्यापारियों ने बाजार बंद कर कोतवाली में दिया धरना
- रानीबाग में रोडवेज बस का कहर: 5 साल की मासूम को कुचला, 20 मीटर तक घसीटा; आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम
- उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट की तिथि घोषित: 25 अप्रैल को सुबह 11 बजे आएगा हाईस्कूल व इंटर का परिणाम
- “काशीपुर में महिलाओं के आधुनिक फैशन को मिला नया ठिकाना ‘भारतीयम वस्त्रा’ – दीप प्रज्वलन के साथ हुआ शुभारंभ
- गदरपुर की सियासी पिच पर गुंजन का दमदार शॉट, क्या पांडे के किले में सेंध की तैयारी?

