मुख्यमंत्री धामी ने किए रोडवेज कर्मचारियों के वेतन के लिए 34 करोड़ स्वीकृत

खबर शेयर करें -

देहरादूनः मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार जनता से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए निर्णय ले रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने उत्तराखण्ड परिवहन निगम के कर्मचारियों के वेतन आदि के लिए 34 करोङ रूपए की राशि स्वीकृत की है।
बता दें कि कोविड काल में बसों का संचालन नहीं होने के कारण परिवहन निगम काफी घाटे में चला गया। जिस कारण निगम द्वारा कर्मचारियों का वेतन भी नहीं दिया गया। परिवहन निगम के कर्मचारी काफी समय से वेतन की मांग कर रहे थे। जिस को संज्ञान में लेते हुए 14 जुलाई को हुई कैबिनेट बैठक में इस पर व्यापक विचार विमर्श किया गया और परिवहन निगम के कर्मचारियों के वेतन इत्यादि विषय के संबंध में सहायता के लिए मुख्यमंत्री को अधिकृत किया गया था। जिसके बाद मुख्यमंत्री धामी ने शनिवार को उत्तराखण्ड परिवहन निगम के कर्मचारियों के वेतन आदि के लिए 34 करोङ रूपए की राशि स्वीकृत की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार कर्मचारियों के हितों के प्रति संवेदनशील है। उनकी समस्त समस्याओं का समाधान करने के लिये राज्य सरकार तत्पर है।

यह भी पढ़ें 👉  कांग्रेस में गहराता अंदरूनी कलह: प्रभारी शैलजा की चेतावनी के बाद भी हरीश रावत ने जारी रखी 'जनसंवाद यात्रा'; 7 अक्टूबर को दिल्ली बुलावा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  कांग्रेस में गहराता अंदरूनी कलह: प्रभारी शैलजा की चेतावनी के बाद भी हरीश रावत ने जारी रखी 'जनसंवाद यात्रा'; 7 अक्टूबर को दिल्ली बुलावा