काशीपुर में चीमा परिवार से मिले सीएम धामी, स्व. अमरजीत सिंह चीमा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

खबर शेयर करें -


राजू अनेजा,काशीपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को काशीपुर दौरे के दौरान संवेदनशील और सक्रिय प्रशासनिक अंदाज दिखाया। एक ओर उन्होंने जैतपुर घोसी पहुंचकर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा के आवास पर स्वर्गीय सरदार अमरजीत सिंह चीमा के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की, वहीं दूसरी ओर जनता से सीधे संवाद कर अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश भी दिए।
मुख्यमंत्री धामी काशीपुर भ्रमण के दौरान जैतपुर घोसी स्थित विधायक त्रिलोक सिंह चीमा के आवास पहुंचे, जहां उन्होंने स्व. सरदार अमरजीत सिंह चीमा को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर दुख की इस घड़ी में सांत्वना दी और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
इससे पूर्व मुख्यमंत्री काशीपुर आईजीएल स्थित अस्थायी हेलीपैड पहुंचे, जहां जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने उनका स्वागत किया। हेलीपैड पर ही मुख्यमंत्री ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। कई स्थानीय मुद्दों और जन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि “जनसमस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अधिकारी जनता की समस्याओं को गंभीरता से लें और उनका त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करें।”
इस दौरान मेयर दीपक बाली, दर्जा मंत्री मंजीत सिंह, सीमा चौहान, ब्लॉक प्रमुख चंद्र प्रभा, राम मेहरोत्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज पाल, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री मुकेश कुमार, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी अजय गणपति, एडीएम कौस्तुभ मिश्रा, एएसपी स्वपन किशोर सिंह समेत अनेक जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में खनन विभाग की ऐतिहासिक पहल: समय पर खुलीं गौला-शारदा नदियां, 5 साल में कमाया ₹3859 करोड़ राजस्व; 7 लाख लोगों को मिला रोजगार
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में सड़क हादसा: आवारा जानवर को बचाने के चक्कर में विद्युत पोल तोड़कर झाड़ियों में घुसी कार; एमबीपीजी कॉलेज के प्रोफेसर समेत 3 लोग बाल-बाल बचे