साइलेंट हार्ट अटैक पर चिंता: वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मोहन कुंडाई ने सरकार से की इसे राष्ट्रीय जनस्वास्थ्य की प्राथमिकता घोषित करने की मांग

खबर शेयर करें -

बिंदुखत्ता। देश और प्रदेश में हृदय रोग और साइलेंट हार्ट अटैक के बढ़ते मामलों पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए बिंदुखत्ता के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मोहन कुंडाई ने जनहित में एक विनम्र अपील जारी की है। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार सहित स्वास्थ्य विभाग से पुरजोर मांग की है कि इस गंभीर समस्या को राष्ट्रीय जनस्वास्थ्य की सर्वोच्च प्राथमिकता के रूप में लिया जाए।

मोहन कुंडाई ने कहा कि असमय जा रही लोगों की जान को बचाने के लिए देश के कोने-कोने में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाए जाने की सख्त जरूरत है। उन्होंने मांग की कि गाँव-गाँव और शहर-शहर में निःशुल्क हृदय स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए जाएँ, जिससे आम नागरिकों के लिए रक्तचाप (बीपी), शुगर, कोलेस्ट्रॉल और ईसीजी जैसी आवश्यक जांचें सुलभ और किफायती हो सकें। इसके अलावा, उन्होंने सुझाव दिया कि स्कूलों, कॉलेजों, सरकारी कार्यालयों और सभी कार्यस्थलों पर हृदय रोग की पहचान, बचाव, स्वस्थ जीवनशैली तथा सीपीआर (CPR – जीवनरक्षक प्राथमिक उपचार) का नियमित प्रशिक्षण अनिवार्य किया जाए। साथ ही आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए एम्बुलेंस सेवाओं और हृदय उपचार सुविधाओं को और अधिक सशक्त बनाने पर जोर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  देवर-भाभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज: छात्रा को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप

कांग्रेसी नेता ने “जागरूकता ही बचाव है, समय पर जांच ही जीवन की सुरक्षा है” का संदेश देते हुए कहा कि समय पर सही जानकारी और शीघ्र उपचार से अनेक अनमोल जिंदगियां बचाई जा सकती हैं। उन्होंने सभी से एक स्वस्थ, जागरूक और सुरक्षित भारत के निर्माण में अपना योगदान देने का आह्वान किया है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं का चुनावी दंगल: कद्दावर चेहरों की लंबी फेहरिस्त के बीच 'जनता के दिल की पसंद' पर टिकी निगाहें
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा में उत्तराखंड STF की बड़ी कार्रवाई: गोदाम से 15,650 लीटर प्रतिबंधित केमिकल बरामद, 108 ड्रम जब्त कर गोदाम सील

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें