अग्निकांड से उजड़े व्यापारी के प्रतिष्ठान पहुंचे विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, हरसंभव मदद का दिया भरोसा

खबर शेयर करें -

दीप फर्नीचर्स में आग से हुए भारी नुकसान पर जताया दुख, पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाकर बोले- संकट की इस घड़ी में आपके साथ खड़ा हूं

राजू अनेजा,काशीपुर। शहर के प्रतिष्ठित प्रतिष्ठान दीप फर्नीचर्स में हुए अग्निकांड ने व्यापारी परिवार को गहरा आघात पहुंचाया है। आग की घटना में दुकान में रखा फर्नीचर और अन्य सामान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वर्षों की मेहनत और पूंजी को अपनी आंखों के सामने नुकसान होते देखना किसी भी व्यापारी परिवार के लिए बेहद पीड़ादायक है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: छोई गांव में महिला की हत्या का पुलिस ने किया पर्दाफाश; पुरानी रंजिश के चलते तीन युवकों ने दिया था वारदात को अंजाम, मुख्य आरोपी समेत तीनों गिरफ्तार

इस दुखद घटना की जानकारी मिलने पर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा पीड़ित व्यापारी परिवार के बीच पहुंचे। उन्होंने परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर उनका दुख साझा किया और इस कठिन समय में उन्हें ढांढस बंधाया। विधायक ने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि वे इस संकट की घड़ी में उनके साथ खड़े हैं और हरसंभव सहयोग के लिए तत्पर रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: खनन वाहन स्वामियों को जिला प्रशासन की बड़ी राहत; गौला के 431 और नंधौर के 50 वाहनों का हुआ स्वामित्व परिवर्तन, मृतक स्वामियों के आश्रितों को भी मिला लाभ

इस दौरान विधायक ने कहा कि व्यापार केवल आजीविका का माध्यम नहीं, बल्कि किसी परिवार की वर्षों की मेहनत, संघर्ष और सपनों से जुड़ा होता है। इस तरह की अग्निकांड की घटनाएं परिवार को आर्थिक और मानसिक रूप से झकझोर देती हैं। ऐसे समय में पीड़ित परिवार को अकेला महसूस नहीं होने देना चाहिए।