
राजू अनेजा,काशीपुर। रेल सुविधाओं में सुधार की मांग को लेकर महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता शुक्रवार को सड़क पर उतर आए। रेलवे स्टेशन परिसर में जुटे कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और रेल मंत्रालय के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए रेल मंत्री को संबोधित 11 सूत्रीय ज्ञापन स्टेशन मास्टर को सौंपा।
महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान नेताओं ने आरोप लगाया कि काशीपुर रेलवे जंक्शन, कुमाऊं मंडल का प्रमुख प्रवेश द्वार होने के बावजूद लगातार उपेक्षा का शिकार हो रहा है। यहां से प्रतिदिन हजारों यात्री देहरादून, दिल्ली और देश के अन्य हिस्सों के लिए यात्रा करते हैं, लेकिन सुविधाओं में सुधार के बजाय कटौती की जा रही है।
अलका पाल ने कहा कि रेल मंत्रालय की नीतियों के कारण काशीपुर और आसपास के पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाले यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तत्काल ठोस कदम उठाए जाएं।
प्रदेश महासचिव एवं एआईसीसी सदस्य अनुपम शर्मा ने कहा कि रेल मंत्रालय काशीपुर के साथ दोहरा व्यवहार कर रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि प्रदेश के सभी सांसद सत्ताधारी दल से होने के बावजूद काशीपुर की अनदेखी क्यों की जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
प्रदर्शन में वरिष्ठ नेता एडवोकेट हरीश कुमार सिंह, एडवोकेट संदीप सहगल, एडवोकेट उमेश जोशी, विमल गुड़िया, इंदू मान, एडवोकेट मनोज जोशी, सुभाष पाल, ब्रह्मा पाल, संजय चतुर्वेदी और एडवोकेट इंदर सिंह समेत कई कार्यकर्ताओं ने भी काशीपुर के साथ हो रही उपेक्षा पर नाराजगी जताई।
ज्ञापन में प्रमुख मांगें
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन के माध्यम से काशीपुर-रामनगर से देहरादून, हरिद्वार, लखनऊ, इलाहाबाद, कोलकाता और पंजाब के लिए नई ट्रेनों का संचालन, मौजूदा ट्रेनों में अतिरिक्त साधारण कोच लगाने, काशीपुर-मुरादाबाद के बीच अतिरिक्त ट्रेन चलाने और काशीपुर-चंडीगढ़ वंदे भारत सेवा शुरू करने की मांग की।
इसके अलावा काशीपुर-जसपुर-धामपुर रेल लाइन को शीघ्र शुरू करने, हेमपुर डिपो में ट्रेनों के ठहराव, स्टेशन पर मेटल डिटेक्टर लगाने, बुजुर्ग व दिव्यांग यात्रियों के लिए एस्केलेटर की व्यवस्था तथा बंद पड़ी ट्रेनों को पुनः शुरू करने की मांग भी उठाई गई।
कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द रेल सुविधाओं में सुधार नहीं किया गया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।
ताजा खबर
- एक विषय में फेल हुई छात्रा को ट्यूशन के बहाने बुलाकर अंग्रेजी शिक्षक ने किया दुष्कर्म; इंटरनेट मीडिया पर खबर वायरल होने के बाद आरोपी गिरफ्तार
- हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर लगते ही आया 3 लाख का बिजली बिल, उपभोक्ता के उड़े होश; तकनीकी खामी सुधारकर जारी किया ₹2600 का बिल
- पूर्णागिरि दर्शन कर लौट रही यूपी की नाबालिग ने अस्पताल में दिया अविकसित शिशु को जन्म; जन्म के तुरंत बाद नवजात की मौत, टनकपुर में जीरो FIR दर्ज
- बेटी का जन्मदिन मनाने सामान लेकर घर लौट रहे शिक्षा विभाग के कर्मचारी की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, खुशियां मातम में बदलीं
- देहरादून में दर्दनाक घटना: नीट परीक्षा में सफलता न मिलने से हताश छात्रा ने की खुदकुशी; सुसाइड नोट में लिखा— ‘मम्मी-पापा आई लव यू’
- नैनीताल में बड़ा हादसा: सरिता ताल झील में गिरी पर्यटकों से भरी बेकाबू कार; स्थानीय लोगों ने मसीहा बन बचाई मुरादाबाद के 4 युवकों की जान
- उत्तराखंड में समय से पहले विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट: 2027 में प्रस्तावित जनगणना के चलते बदल सकता है चुनावी कार्यक्रम; प्रशासनिक व्यवस्थाओं को लेकर मंथन तेज
- रामनगर में जल स्रोत पर पानी लेने गई महिला पर बाघ का जानलेवा हमला: बर्तन फेंककर और शोर मचाकर महिलाओं ने बाघ को खदेड़ा; घायल उमा देवी निजी अस्पताल रेफर
- लालकुआं के विकास को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले भाजपा नेता कमलेश चंदौला; जनसमस्याओं के शीघ्र समाधान का मिला आश्वासन
- लालकुआं: 25 एकड़ कॉलोनी से महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता; परिजनों ने कोतवाली में दर्ज कराई गुमशुदगी, तलाश जारी

