
राजू अनेजा,काशीपुर। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अब जमीनी स्तर पर अपनी चुनावी रणनीति को धार देना शुरू कर दिया है। महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से स्थानीय गौड़ सभा में जिला अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में बूथ स्तर के BLO-2 कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें संगठन को चुनावी मोड में लाने का साफ संदेश दिखाई दिया।
कार्यशाला में नेताओं ने साफ कहा कि आने वाला समय चुनावी रण का है और जीत की सबसे मजबूत नींव बूथ स्तर का कार्यकर्ता ही होता है। इसी उद्देश्य से कार्यकर्ताओं को SIR जैसे गंभीर और चुनावी दृष्टि से महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण देकर तैयार किया जा रहा है।
जिला अध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि कांग्रेस अब केवल बैठकों तक सीमित नहीं रहने वाली, बल्कि बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय और मजबूत बनाने का अभियान शुरू हो चुका है। उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता को चुनावी जिम्मेदारी समझनी होगी और जनता के बीच मजबूती से उतरना होगा।
वहीं मास्टर ट्रेनर के रूप में मौजूद पूर्व प्रदेश प्रवक्ता डॉ. गणेश उपाध्याय ने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देते हुए कहा कि आगामी चुनावों में बूथ प्रबंधन और मतदाता स्तर की रणनीति सबसे निर्णायक साबित होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की रीढ़ बनकर काम करने का आह्वान किया।
उधमसिंह नगर कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने भी भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता बदलाव का मन बना चुकी है और कांग्रेस कार्यकर्ता अब गांव-गांव, बूथ-बूथ जाकर माहौल तैयार करेंगे। उन्होंने कहा कि जिले की सभी विधानसभाओं में इसी तरह की कार्यशालाएं आयोजित कर संगठन को सक्रिय किया जा रहा है।
कार्यक्रम का संचालन पूर्व महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन ने किया। कार्यशाला में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, पार्षद, अधिवक्ता, महिला कार्यकर्ता और बूथ स्तर के कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम में चुनावी तैयारी, संगठनात्मक मजबूती और कार्यकर्ताओं की सक्रियता का स्पष्ट संदेश देखने को मिला।
ताजा खबर
- उत्तराखंड 2027 बिगुल: लालकुआं में बिष्ट, दुमका और चंदौला के त्रिकोण में फंसा भाजपा टिकट का गणित
- उत्तराखंड में कल से शुरू होगा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान: बीएलओ बांटेंगे गणना प्रपत्र; आधार नंबर वैकल्पिक, मैदानी जिलों में मतदाताओं को खोजना बड़ी चुनौती
- नैनीताल के रूसी बाईपास पर पर्यटकों का हाई वोल्टेज ड्रामा: पुलिस से अभद्रता कर बीच सड़क लगाया वाहन; दिल्ली के 3 हुड़दंगी गिरफ्तार, गाड़ी सीज
- उत्तराखंड के ‘रेफर सिस्टम’ ने ली नवजात की जान: एसटीएच से लेकर एम्स ऋषिकेश तक भटकते रहे परिजन, निजी अस्पताल में तोड़ा दम
- उत्तराखंड परिवहन विभाग में प्रशासनिक फेरबदल: चार ARTO के तबादले, परिवहन आयुक्त ने तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के दिए निर्देश
- खटीमा में खिलाड़ियों का जलवा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चौहान सेल्फ डिफेंस अकादमी के पदक विजेताओं को किया सम्मानित; उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं
- पुणे हादसे में जान गंवाने वाले बिंदुखत्ता के मास्टरशेफ मनीष का पार्थिव शरीर पहुंचा घर; चित्रशिला घाट पर हुआ अंतिम संस्कार, ‘मां के लिए कूलर खरीदना’ रह गया आखिरी वादा
- गौला नदी के गेटों पर परिवहन विभाग की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक: आरटीओ में सरेंडर वाहन ढो रहे थे अवैध खनन, 5 ओवरलोडेड डंपर सीज और 50 के चालान
- भीमताल ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में दर्दनाक हादसा: छत की सफाई के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया कर्मचारी, मौत; लापरवाही का आरोप
- रुद्रपुर पुलिस लाइन में भीषण आगजनी: सीज और लावारिस वाहनों के यार्ड में भड़की आग; रिक्रूट जवानों और दमकल की 5 गाड़ियों ने आधे घंटे में पाया काबू, 40 बाइकें स्वाहा

