
राजू अनेजा,काशीपुर। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अब जमीनी स्तर पर अपनी चुनावी रणनीति को धार देना शुरू कर दिया है। महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से स्थानीय गौड़ सभा में जिला अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में बूथ स्तर के BLO-2 कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें संगठन को चुनावी मोड में लाने का साफ संदेश दिखाई दिया।
कार्यशाला में नेताओं ने साफ कहा कि आने वाला समय चुनावी रण का है और जीत की सबसे मजबूत नींव बूथ स्तर का कार्यकर्ता ही होता है। इसी उद्देश्य से कार्यकर्ताओं को SIR जैसे गंभीर और चुनावी दृष्टि से महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण देकर तैयार किया जा रहा है।
जिला अध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि कांग्रेस अब केवल बैठकों तक सीमित नहीं रहने वाली, बल्कि बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय और मजबूत बनाने का अभियान शुरू हो चुका है। उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता को चुनावी जिम्मेदारी समझनी होगी और जनता के बीच मजबूती से उतरना होगा।
वहीं मास्टर ट्रेनर के रूप में मौजूद पूर्व प्रदेश प्रवक्ता डॉ. गणेश उपाध्याय ने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देते हुए कहा कि आगामी चुनावों में बूथ प्रबंधन और मतदाता स्तर की रणनीति सबसे निर्णायक साबित होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की रीढ़ बनकर काम करने का आह्वान किया।
उधमसिंह नगर कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने भी भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता बदलाव का मन बना चुकी है और कांग्रेस कार्यकर्ता अब गांव-गांव, बूथ-बूथ जाकर माहौल तैयार करेंगे। उन्होंने कहा कि जिले की सभी विधानसभाओं में इसी तरह की कार्यशालाएं आयोजित कर संगठन को सक्रिय किया जा रहा है।
कार्यक्रम का संचालन पूर्व महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन ने किया। कार्यशाला में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, पार्षद, अधिवक्ता, महिला कार्यकर्ता और बूथ स्तर के कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम में चुनावी तैयारी, संगठनात्मक मजबूती और कार्यकर्ताओं की सक्रियता का स्पष्ट संदेश देखने को मिला।
ताजा खबर
- धार्मिक भावनाएं भड़काने और हाईवे जाम के 14 साल पुराने मामले में कड़ा रुख, दो विधायकों समेत 24 भाजपाइयों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी
- खेल महाकुंभ में चमकीं नानकमत्ता की लक्षिता जोशी, राज्य स्तरीय जूडो में जीता कांस्य पदक
- रानीबाग चित्राशिला घाट पर गौला नदी के तेज बहाव में बहा युवक, काठगोदाम पुलिस ने रेस्क्यू कर बचाई जान
- मेडिकल स्टोर पर सीने में दर्द के बाद गिरा व्यक्ति, संचालक ने सूझबूझ से CPR देकर बचाई जान
- अग्निवीर योजना और पीएम मोदी के जन्मदिन पर दीये जलाने के आह्वान पर बिफरी उत्तराखंड कांग्रेस, केंद्र सरकार पर साधा निशाना
- हल्द्वानी के बनभूलपुरा में अमन ठाकुर हत्याकांड का 15 घंटे में खुलासा, पत्नी से अवैध संबंधों के शक में सिरफिरे ने दुपट्टे से घोंटा था गला
- वायुसेना के सार्जेंट आशीष जुयाल का दिल्ली में निधन, पिंडर तट पर सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार; गांव में पसरा मातम
- उत्तराखंड में पीएम मोदी के जन्मदिन पर बीजेपी का ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू, 2027 के चुनाव से पहले जनसंवाद साधने में जुटी पार्टी
- पूर्व सीएम हरीश रावत का पार्टी पदों से इस्तीफे का पत्र, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को भेजा लेटर; ईडी की कार्रवाई से थे आहत
- हल्द्वानी में कुत्ते को बचाने के चक्कर में स्कूटी फिसली, गंभीर रूप से घायल नर्सिंग छात्रा कंचन पांडे की इलाज के दौरान मौत

