
राजू अनेजा,काशीपुर। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस का गुस्सा रविवार को सड़कों पर फूट पड़ा। महानगर कांग्रेस कमेटी के बैनर तले महाराणा प्रताप चौक पर जुटे कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर हल्लाबोल किया और मोदी सरकार का पुतला फूंकते हुए जोरदार प्रदर्शन किया।
महानगर कांग्रेस जिला अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसी हाथों में तख्तियां लेकर सड़क पर उतरे और “महंगाई की मार, नहीं सहेंगे यार” जैसे नारों से माहौल गरमा दिया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के बढ़ते दामों को जनता की कमर तोड़ने वाला बताते हुए केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा।
अलका पाल ने कहा कि केंद्र सरकार महंगाई रोकने में पूरी तरह फेल साबित हुई है। पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से आम आदमी का घर चलाना मुश्किल हो गया है। किसानों को गन्ना भुगतान नहीं मिल रहा, यूरिया की किल्लत है और बेरोजगारी चरम पर पहुंच चुकी है।
उन्होंने कहा कि सरकार सिर्फ बड़े-बड़े दावे कर रही है, जबकि आम जनता महंगाई की आग में झुलस रही है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि पेट्रोल और गैस के दामों ने गरीब और मध्यम वर्ग की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है।
इस दौरान पूर्व महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, इंदर सिंह, एडवोकेट हरीश कुमार सिंह, मनोज जोशी, उमेश जोशी, संदीप सहगल, ब्रह्मपाल, सुभाष पाल समेत कई नेताओं ने केंद्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए जमकर हमला बोला।
प्रदर्शन में महेंद्र बेदी, सुरेंद्र बटला, पार्षद अब्दुल कादिर, राशिद फारुकी, शिवम शर्मा, इलियास महागीर, हिमांशु गौरव, गौरव रस्तोगी, हरदेव सिंह हैरी, नरेश पहलवान, वसीम राजा समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ताजा खबर
- धार्मिक भावनाएं भड़काने और हाईवे जाम के 14 साल पुराने मामले में कड़ा रुख, दो विधायकों समेत 24 भाजपाइयों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी
- खेल महाकुंभ में चमकीं नानकमत्ता की लक्षिता जोशी, राज्य स्तरीय जूडो में जीता कांस्य पदक
- रानीबाग चित्राशिला घाट पर गौला नदी के तेज बहाव में बहा युवक, काठगोदाम पुलिस ने रेस्क्यू कर बचाई जान
- मेडिकल स्टोर पर सीने में दर्द के बाद गिरा व्यक्ति, संचालक ने सूझबूझ से CPR देकर बचाई जान
- अग्निवीर योजना और पीएम मोदी के जन्मदिन पर दीये जलाने के आह्वान पर बिफरी उत्तराखंड कांग्रेस, केंद्र सरकार पर साधा निशाना
- हल्द्वानी के बनभूलपुरा में अमन ठाकुर हत्याकांड का 15 घंटे में खुलासा, पत्नी से अवैध संबंधों के शक में सिरफिरे ने दुपट्टे से घोंटा था गला
- वायुसेना के सार्जेंट आशीष जुयाल का दिल्ली में निधन, पिंडर तट पर सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार; गांव में पसरा मातम
- उत्तराखंड में पीएम मोदी के जन्मदिन पर बीजेपी का ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू, 2027 के चुनाव से पहले जनसंवाद साधने में जुटी पार्टी
- पूर्व सीएम हरीश रावत का पार्टी पदों से इस्तीफे का पत्र, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को भेजा लेटर; ईडी की कार्रवाई से थे आहत
- हल्द्वानी में कुत्ते को बचाने के चक्कर में स्कूटी फिसली, गंभीर रूप से घायल नर्सिंग छात्रा कंचन पांडे की इलाज के दौरान मौत

