
राजू अनेजा,काशीपुर। चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर महानगर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री अलका पाल ने भाजपा और उसके शीर्ष नेताओं पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तराखंड में खुद भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर की पत्नी यह दावा कर चुकी हैं कि अंकिता भंडारी की हत्या जिस वीआईपी गेस्ट को सर्विस देने से इनकार करने पर की गई, वह कोई और नहीं बल्कि भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और उत्तराखंड प्रभारी थे।
अलका पाल ने कहा कि अंकिता के साथ हुई दरिंदगी के सबूत मिटाने के लिए भाजपा सरकार ने जिस होटल पर बुलडोजर चलवाया, उसी होटल के उस कमरे में उस रात भाजपा प्रभारी के ठहरने की बात सामने आई है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या यह सच्चाई नहीं है और अगर नहीं है तो सरकार इसे स्पष्ट क्यों नहीं करती।
महानगर अध्यक्ष ने कहा कि “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ” का नारा देने वाली मोदी सरकार के कई नेता क्या वास्तव में बेटियों की सुरक्षा कर सकते हैं, जब ऐसे जघन्य मामलों में सत्ता से जुड़े लोगों पर ही उंगलियां उठ रही हों। उन्होंने कहा कि भाजपा का असली चरित्र अब जनता के सामने आ चुका है।
उन्होंने तीखे शब्दों में कहा— “जुबान पर राम और मन में आसाराम।”
अलका पाल ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार वीआईपी का नाम जानबूझकर छुपाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने भाजपा को “वॉशिंग मशीन पार्टी” बताते हुए कहा कि भाजपा में शामिल होते ही लोग पाक-साफ घोषित कर दिए जाते हैं, चाहे उन पर कितने ही गंभीर आरोप क्यों न हों, लेकिन जब अपने ही नेताओं के दाग धोने की बात आती है तो भाजपा के पास कोई जवाब नहीं होता।
अंत में उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी अंकिता भंडारी और उसके परिवार को न्याय दिलाने के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करती रहेगी और किसी भी कीमत पर दोषियों को बचने नहीं दिया जाएगा।
ताजा खबर
- किच्छा में उत्तराखंड STF की बड़ी कार्रवाई: गोदाम से 15,650 लीटर प्रतिबंधित केमिकल बरामद, 108 ड्रम जब्त कर गोदाम सील
- आंचल दुग्ध संघ की व्यवस्थाओं से संतुष्ट दिखे डेयरी विकास निदेशक ईलागिरी, 84 करोड़ के अत्याधुनिक प्लांट के समयबद्ध निर्माण पर दिया जोर
- देवभूमि उद्यमिता योजना: तीन दिवसीय आवासीय बूट कैंप के दूसरे दिन युवाओं ने सीखे पैकेजिंग और मार्केटिंग के गुर, हुआ औद्योगिक भ्रमण
- नैनीताल में कल भारी बारिश का ‘रेड अलर्ट’: 10 जुलाई को कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
- रुद्रपुर: सिडकुल में माल पहुंचाने आए पंजाब के ट्रक चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हार्ट अटैक की आशंका
- ‘उठो-बढ़ो हाथ मिलाओ, मां के नाम पेड़ लगाओ’: 35 करोड़ पौधरोपण के महाभियान को लेकर वन विभाग की अहम बैठक, स्वयंसेवी संस्थाओं ने मिलाया हाथ
- पंतनगर विश्वविद्यालय परिसर में शर्मनाक वारदात: नाबालिग बच्चियों से छेड़छाड़ पर फूटा गुस्सा, आधी रात को कोतवाली का घेराव, आरोपी पर पॉक्सो एक्ट दर्ज
- कोचिंग के लिए निकली 23 वर्षीय युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
- रुद्रपुर में गाय के मालिकाना हक को लेकर खूनी संघर्ष: दोनों पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे और पत्थर, इलाके में तनाव
- ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को मिला भारी जनसमर्थन: सीएसएन पीजी कॉलेज में हुआ भव्य वृक्षारोपण, गणमान्य लोगों ने लिया संरक्षण का संकल्प

