लालकुआं में 38 करोड़ की सीवर योजना व नई पेयजल व्यवस्था पर बनी सहमति: चरणबद्ध होगी खुदाई, पानी का लगेगा मीटर

खबर शेयर करें -

लालकुआं। लंबे इंतजार के बाद नगर पंचायत क्षेत्र में 38 करोड़ रुपये की बहुप्रतीक्षित सीवर योजना और नई पेयजल व्यवस्था को धरातल पर उतारने की तैयारियां तेज हो गई हैं। योजना के सुचारु क्रियान्वयन को लेकर नगर पंचायत सभागार में उत्तराखंड पेयजल निगम, नगर पंचायत, व्यापार मंडल और विभिन्न सामाजिक संगठनों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में आम जनता को कम से कम असुविधा हो, इसके लिए कई अहम सुझाव दिए गए और भावी रणनीति पर विस्तार से मंथन किया गया।

12 किलोमीटर लंबी सीवर लाइन से 1200 परिवारों को मिलेगा सीधा लाभ

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर: फांसी के फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर आत्महत्या का आरोप

पेजअल निगम के अधिकारियों ने बताया कि परियोजना के तहत करीब 12 से 13 किलोमीटर लंबी सीवर लाइन बिछाई जाएगी और 2100 कनेक्शन दिए जाएंगे, जिससे क्षेत्र के 1200 से अधिक परिवारों को सीधा फायदा पहुंचेगा। योजना का नक्शा तैयार हो चुका है और औपचारिकताएं पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। चेयरमैन सुरेंद्र सिंह लोटनी ने सख्त हिदायत दी कि पिछली पेयजल लाइन की तरह जनता को परेशानी न हो, इसलिए विभाग एक वार्ड का कार्य पूरा करने के बाद ही दूसरे वार्ड में खुदाई शुरू करे। पेयजल निगम के अधिकारियों ने इस सुझाव को स्वीकार करते हुए चरणबद्ध तरीके से काम कराने का भरोसा दिया।

यह भी पढ़ें 👉  दो तिहाई भाजपा विधायकों पर टिकट संकट! 32 सीटों पर नए चेहरों की तैयारी, धामी के लिए भी सुरक्षित सीट की तलाश

पानी के लगेंगे मीटर: 277 रुपये मासिक शुल्क में मिलेगा 20 हजार लीटर पानी

बैठक में नई पेयजल व्यवस्था की जानकारी देते हुए अधिशासी अभियंता शशि भूषण शाह ने बताया कि जलापूर्ति शुरू करने से पूर्व सभी घरों में पानी के मीटर लगाए जाएंगे। उपभोक्ताओं से 277 रुपये का मासिक फिक्स चार्ज लिया जाएगा, जिसमें 20 हजार लीटर पानी शामिल रहेगा। इससे अधिक खपत होने पर प्रति 1000 लीटर 15 रुपये का अतिरिक्त शुल्क देय होगा। वहीं, नगरवासियों द्वारा पानी का बिल पूर्व की भांति तीन माह में जारी करने की मांग पर अधिकारियों ने उच्च स्तर पर वार्ता कर समाधान का आश्वासन दिया।

अधिकारी व स्थानीय जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

यह भी पढ़ें 👉  नगर पंचायत लालकुआं में तीन नए मनोनीत सभासदों ने ली शपथ, अध्यक्ष ने जनहित को प्राथमिकता देने का किया आह्वान

बैठक में पेयजल निगम के ईई शशि भूषण शाह, एई वाई.एस. लसपाल, एई पुष्कर आर्य, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी ईश्वर सिंह रावत (जिन्होंने संचालन किया), सभासद धन सिंह बिष्ट, योगेश उपाध्याय, भुवन पांडे, दीप्ति पांडे, नव-नामित सभासद गौरव कपूर, विनोद श्रीवास्तव, तारा पांडे, व्यापार मंडल महामंत्री नंदन सिंह राणा, प्रकाश कुमार, जितेंद्र गुप्ता, महिला उपाध्यक्ष मीना रावत, भाजपा मंडल महामंत्री मीनू जीना सहित भारी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Ad