
राजू अनेजा,काशीपुर। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर काशीपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार अंदाज़ में कार्यक्रम आयोजित कर सामाजिक समरसता और संविधान की ताकत का संदेश दिया। महानगर जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप चौक पर बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान अलका पाल ने कहा कि डॉ. अंबेडकर द्वारा रचित भारतीय संविधान ने देश के हर नागरिक को अधिकार और कर्तव्य की जो मजबूती दी है, वह दुनिया में बेमिसाल है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि आज के समय में बाबा साहब के विचारों को अपनाना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।
एआईसीसी सदस्य एवं प्रदेश महासचिव अनुपम शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. अंबेडकर की विचारधारा आज भी उतनी ही प्रासंगिक है, जितनी उनके समय में थी। उन्होंने कहा कि वंचित और कमजोर वर्ग के उत्थान के लिए बाबा साहब का योगदान अतुलनीय है और देश सदैव उनका ऋणी रहेगा।
कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने डॉ. अंबेडकर को आधुनिक भारत का शिल्पकार बताते हुए उनके द्वारा दिए गए समानता और न्याय के संदेश को दोहराया। बड़ी संख्या में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए बाबा साहब को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस मौके पर कांग्रेस कमेटी काशीपुर द्वारा निकाली गई अंबेडकर शोभा यात्रा का भी भव्य स्वागत किया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह और जनसैलाब का माहौल देखने को मिला।
ताजा खबर
- हल्द्वानी: राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता के लिए नैनीताल जिले के 8 खिलाड़ियों का शानदार चयन; स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित ट्रायल्स में मनवाया प्रतिभा का लोहा, खेल प्रेमियों में खुशी की लहर
- कारोबारी रिश्ते में भरोसे का कत्ल! पार्टनर पर 8 करोड़ की धोखाधड़ी, 1.700 किलो सोना हड़पने और AI वीडियो से बदनाम करने की धमकी देने के आरोप
- काशी की तर्ज पर 21 हजार से अधिक दीयों की रोशनी से जगमगाई धर्मनगरी; हरकी पैड़ी पर विशेष गंगा आरती, लेजर शो और हरित आतिशबाजी ने मोहा श्रद्धालुओं का मन, आज कार्तिक पूर्णिमा पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब
- उत्तराखंड में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए धामी सरकार ला रही ‘भैणी-भुली योजना’; पात्र महिलाओं को मिलेगी 10 हजार रुपये की शुरुआती प्रोत्साहन राशि, कैबिनेट मंत्री के ‘गेम चेंजर’ वाले बयान पर गरमाई सियासत
- लालकुआं: बिंदुखत्ता राजस्व गांव मामले पर 27 नवंबर को होने वाली उच्चस्तरीय बैठक में फैसले की उम्मीद; सीएम धामी ने मुख्य सचिव से फोन पर की वार्ता, मांग पूरी होने तक जारी रहेगा क्रमिक धरना
- हल्द्वानी: पूर्व सैनिक से जमीन के सीमांकन के नाम पर 50 हजार की रिश्वत मांगने वाले कानूनगो पर गिरी गाज; प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए जाने पर डीएम ललित मोहन रयाल ने किया तत्काल निलंबित
- प्रार्थना सभा में देरी से पहुंचने पर आठ छात्रों की छड़ी से पिटाई का आरोप; पीठ पर उभरे निशान, मामले का संज्ञान लेते हुए सीईओ ने बीईओ पौड़ी को सौंपे जांच के निर्देश
- उत्तराखंड बोर्ड के 1.15 लाख परीक्षार्थियों को जल्द निश्शुल्क मोबाइल टैबलेट देगी धामी सरकार; प्रत्येक टैबलेट के लिए 20 हजार रुपये निर्धारित, एससीईआरटी की ऑनलाइन कोचिंग से जुड़ेंगे छात्र-छात्राएं
- रुद्रपुर: बेटे को पूछताछ के लिए थाने बुलाने से नाराज महिला त्रिशूल चौक स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ी; घंटों चले हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस ने सुरक्षित उतारा, भीड़ हटाने के दौरान मची भगदड़ में कई लोग चोटिल
- काशीपुर: यूपी पुलिस के कांस्टेबल की पत्नी और दो मासूम बच्चों पर खुखरी से जानलेवा हमला; दिल्ली के मैक्स अस्पताल में चल रहा तीनों का उपचार, पुलिस ने मुरादाबाद निवासी आरोपित को दबोचा

