
राजू अनेजा, काशीपुर। उत्तर भारत में लगातार बढ़ रहे घने कोहरे को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की संरक्षा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए बड़ा निर्णय लिया है। परिरचालनिक कारणों के चलते 25 दिसंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक कई सवारी और एक्सप्रेस ट्रेनों को अस्थायी रूप से निरस्त कर दिया गया है।
रेलवे प्रशासन के अनुसार घने कोहरे के कारण ट्रेनों के संचालन में भारी दिक्कतें आ रही हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इसी को ध्यान में रखते हुए लालकुआं, काशीपुर, रामनगर और कासगंज रेलखंड से जुड़ी कुल छह गाड़ियों को रद्द करने का फैसला लिया गया है।
रेलवे द्वारा जारी सूचना के मुताबिक
गाड़ी संख्या 55311 कासगंज–लालकुआं सवारी गाड़ी
गाड़ी संख्या 55309 लालकुआं–काशीपुर सवारी गाड़ी
गाड़ी संख्या 55305 काशीपुर–रामनगर सवारी गाड़ी
गाड़ी संख्या 55306 रामनगर–काशीपुर सवारी गाड़ी
गाड़ी संख्या 55310 काशीपुर–लालकुआं सवारी गाड़ी
गाड़ी संख्या 15062 लालकुआं–कासगंज एक्सप्रेस
उक्त सभी ट्रेनें 25 दिसंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक निरस्त रहेंगी।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले संबंधित स्टेशन, रेलवे हेल्पलाइन या रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट से ट्रेनों की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।
ताजा खबर
- रानीखेत के बसई गांव में बुजुर्ग महिला की धारदार हथियार से हत्या, आपसी विवाद में सिर पर वार करने वाला आरोपी गिरफ्तार
- युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गोपाल अधिकारी पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जंगल में छिपने के बाद कोसी नदी से पुलिस ने दबोचा
- पिथौरागढ़ में दिल दहलाने वाली घटना: दौड़ते समय बेहोश होकर गिरे 14 वर्षीय छात्र की मौत, सदमे में मां ने सरयू नदी में कूदकर दी जान
- मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में बोले सीएम धामी: 10वीं व 12वीं के छात्रों को टैब के लिए DBT से मिलेगी राशि, 140 मेधावियों से किया सीधा संवाद
- हल्द्वानी-कालाढूंगी सड़क होगी फोरलेन, पर्यटकों को कॉर्बेट पहुंचना होगा आसान और जाम से मिलेगी निजात
- पूर्व सीएम हरीश रावत का फिर सोशल मीडिया पोस्ट, बोले— “मां की सौगंध, नौकरी या राजनीतिक पद के बदले कभी पैसा नहीं लिया”
- फांसी की सजा से बाल-बाल बचे सुरेंद्र कोली का फांसी के फंदे से ही हुआ अंत, दुकान में लटकता मिला शव
- पशु आहार के बढ़े दामों पर लगी रोक, अध्यक्ष मुकेश बोरा की पहल पर दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने दिए निर्देश; 55 हजार पशुपालकों को मिली बड़ी राहत
- ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का आयोजन, ‘डेस्टिनिक्स’ के शोभित सिंह बने विजेता
- हल्द्वानी के टांडा रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा: अनियंत्रित तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, रुद्रपुर के दो युवकों की मौत

