गढ़ीनेगी में बजा विकास का बिगुल! विकास पुरुष दीपक बाली ने ₹92.69 लाख की 8 सड़कों का किया शिलान्यास

खबर शेयर करें -

 

‍महापौर ने 95 लाभार्थियों को बांटे पेंशन स्वीकृति पत्र, लड्डुओं से तौलकर किया भव्य स्वागत

राजू अनेजा,काशीपुर। नगर पंचायत गढ़ीनेगी में शुक्रवार को विकास और जनकल्याण का बड़ा संदेश देखने को मिला। माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार महापौर ने भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज पाल और भाजपा नेता सचिन बाठला के साथ ₹92 लाख 69 हजार की लागत से बनने वाली 8 सड़कों के निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर उत्साह का माहौल दिखाई दिया। स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण को क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात बताते हुए खुशी जाहिर की। बताया गया कि इन सड़कों के बनने से गढ़ीनेगी और आसपास के इलाकों में आवागमन बेहतर होगा तथा लोगों को लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से राहत मिलेगी।

95 लाभार्थियों को मिला पेंशन का सहारा

 

यह भी पढ़ें 👉  संपत्ति बंटवारे के विवाद में भाई ने भाई पर किया जानलेवा हमला; हाथ की कलाई कटी, आरोपी गिरफ्तार

कार्यक्रम में जनकल्याण योजनाओं को भी प्राथमिकता दी गई। महापौर ने 95 लाभार्थियों को पेंशन स्वीकृति पत्र वितरित किए। वृद्धावस्था, विधवा और अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़े लाभार्थियों के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी।

क्षेत्रवासियों ने महापौर को लड्डुओं से तौलकर किया स्वागत

 

यह भी पढ़ें 👉  स्कूली बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़: परिवहन विभाग का बड़ा अभियान, 150 बसों के चालान और 4 वाहन सीज

कार्यक्रम में उस समय खास उत्साह देखने को मिला जब क्षेत्रवासियों ने महापौर को लड्डुओं से तौलकर उनका स्वागत किया। लोगों ने फूल-मालाओं और जयकारों के साथ उनका अभिनंदन किया। महापौर ने कहा कि जनता का यह प्यार और आशीर्वाद उन्हें लगातार जनसेवा के लिए प्रेरित करता है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं और गढ़ीनेगी क्षेत्र को भी योजनाओं का भरपूर लाभ दिलाया जाएगा।

बड़ी संख्या में मौजूद रहे जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता

इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि तीरथ सिंह विर्क, ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख जसपुर विमल कुमार, मंडल अध्यक्ष राजकुमार गुम्बर, निवर्तमान ग्राम प्रधान गढ़ीनेगी अंशिका बाठला, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रधान संघ जसपाल सिंह जस्सी, जिला प्रकोष्ठ संयोजक मुकेश चावला, ग्राम प्रधान करनपुर हरिओम सुधा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।