उत्तरांचल पंजाबी महासभा की जिला कार्यकारिणी का विस्तार! रमेश ग्रोवर बने जिला महामंत्री, राजेंद्र चावला को मिली जिला कोषाध्यक्ष की कमान

खबर शेयर करें -


राजू अनेजा, काशीपुर।उत्तरांचल पंजाबी महासभा, उत्तराखंड के संगठन विस्तार के तहत रविवार को महत्वपूर्ण नियुक्तियों की घोषणा की गई। प्रदेश महामंत्री राजकुमार फुटेला एवं कुमाऊं मंडल अध्यक्ष हरीश जल्होत्रा के दिशा-निर्देश और विचार-विमर्श के बाद काशीपुर जिला अध्यक्ष त्रिलोक अरोड़ा ने वरिष्ठ समाजसेवी रमेश ग्रोवर को जिला महामंत्री तथा राजेंद्र चावला को जिला कोषाध्यक्ष मनोनीत किया।
नियुक्ति के बाद दोनों पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति पूर्ण निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लेते हुए कहा कि पंजाबी समाज को और अधिक संगठित एवं मजबूत बनाया जाएगा। समाज के जरूरतमंद एवं गरीब परिवारों की हरसंभव सहायता की जाएगी तथा सामाजिक एकता, भाईचारे और सेवा की भावना को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  जनसेवा के पथ से विधानसभा के शिखर तक... कमलेश चंदोला की बढ़ती सियासी दस्तक

उन्होंने कहा कि पंजाबी संस्कृति, परंपराओं, तीज-त्योहारों और रीति-रिवाजों को पूरे उत्साह और गरिमा के साथ मनाया जाएगा, ताकि नई पीढ़ी अपनी सांस्कृतिक विरासत से जुड़ सके और अपने समाज के संस्कारों एवं मूल्यों को आत्मसात कर सके।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष त्रिलोक अरोड़ा ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके अनुभव और सक्रियता से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी तथा समाजहित के कार्यों को और अधिक गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि
“पंजाबी समाज की सबसे बड़ी ताकत हमारी एकता, सेवा और संस्कार हैं। आइए, हम सभी जाति, वर्ग और व्यक्तिगत मतभेदों से ऊपर उठकर समाज के उत्थान के लिए एकजुट हों। अपनी संस्कृति, भाषा, रीति-रिवाज और तीज-त्योहारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। जरूरतमंद परिवारों की मदद करना, युवाओं को समाज से जोड़ना और भाईचारे की भावना को मजबूत करना ही हमारा साझा संकल्प होना चाहिए। एक संगठित पंजाबी समाज ही आने वाले समय में नई पहचान और नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।”

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  अब शुद्ध पेट्रोल चाहिए तो चले आइए हल्द्वानी, काठगोदाम और रामनगर... 15 अगस्त से ₹169 लीटर मिलेगा इथेनॉल-फ्री पेट्रोल