
राजू अनेजा,रुद्रपुर। नशे के अवैध कारोबार ने रिश्तों की सारी सीमाएं तोड़ दी हैं। हिस्ट्रीशीटर पिता और उसकी पत्नी ने अपने ही नाबालिग बेटे को नशे के धंधे में झोंक दिया। माता-पिता द्वारा स्कूटी देकर 16 वर्षीय किशोर से हेरोइन की सप्लाई कराई जा रही थी। पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में किशोर को 112.3 ग्राम हेरोइन के साथ दबोच लिया गया, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 33 लाख रुपये आंकी गई है।
एसएसपी मणिकांत मिश्रा और एसएसपी एसटीएफ नवनीत भुल्लर ने बताया कि एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स टीम को गदरपुर क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी की पुख्ता सूचना मिली थी। इसके बाद एंटी नारकोटिक्स कुमाऊं यूनिट प्रभारी पावन स्वरूप के नेतृत्व में टीम ने रविवार रात गदरपुर पहुंचकर थानाध्यक्ष संजय पाठक और स्थानीय पुलिस के साथ करतारपुर रोड पर चेकिंग अभियान चलाया।
चेकिंग के दौरान स्कूटी सवार एक किशोर पुलिस को देखकर घबरा गया और भागने लगा। शक होने पर पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से 112.3 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
पूछताछ में किशोर ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि यह हेरोइन उसके पिता शाकिर अली उर्फ नकटा और मां शाइन ने दी थी। दोनों ने उसे निर्देश दिया था कि पुलिया के पास खड़े व्यक्ति को यह पैकेट सौंप देना। माता-पिता ने खुद की स्कूटी देकर बेटे से तस्करी कराई जा रही थी।
पुलिस के अनुसार शाकिर अली थाना गदरपुर का हिस्ट्रीशीटर है और क्षेत्र में “नकटा” नाम से कुख्यात मादक पदार्थ तस्कर है। उस पर नौ जबकि उसकी पत्नी शाइन पर छह आपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं। दोनों के खिलाफ गदरपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। नाबालिग किशोर को संरक्षण में ले लिया गया है, जबकि फरार माता-पिता की तलाश जारी है।
पुलिस अधिकारियों ने दावा किया है कि आरोपी दंपति को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
नशे के खिलाफ यह कार्रवाई समाज के लिए एक कड़ा संदेश है कि कानून से कोई नहीं बच सकता — चाहे अपराधी मां-बाप ही क्यों न हों।
ताजा खबर
- उत्तराखंड का ‘ग्रीन फेस्टिवल’ हरेला 16 जुलाई को: प्रकृति, आस्था और खुशहाली के अनूठे पर्व की तैयारियां शुरू
- सरोवर नगरी नैनीताल में मौसम हुआ सुहाना: झमाझम बारिश से लुढ़का पारा, कमरों के दाम आधे होने से उमड़े पर्यटक
- हाईवोल्टेज ड्रामे के बीच भवाली व्यापार मंडल अध्यक्ष हिरासत में: दुष्कर्म का है आरोप, पुलिस कार्रवाई के दौरान पीया संदिग्ध पदार्थ, हायर सेंटर रेफर
- अल्मोड़ा में बड़ा हादसा: जंगली मशरूम खाने से एक ही परिवार के 3 लोग बीमार, दादी की हालत गंभीर
- उत्तराखंड में सुशासन की नई मिसाल: 60 वर्ष की आयु होते ही पात्रों को स्वतः मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन, मुख्यमंत्री धामी के सख्त निर्देश
- सी.एस.एन.पी.जी. कॉलेज में होगा पौध भंडारा, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को मिलेगा बढ़ावा
- डंपर की चपेट में आने से 22 वर्षीय अभिषेक की दर्दनाक मौत, बहनों के सिर से उठा भाई का साया
- ट्रांसपोर्ट परिसर में खड़े ट्रक के केबिन में मिली ड्राइवर की लाश, जांच में जुटी फॉरेंसिक टीम
- उत्तराखंड : नाबालिग से छेड़खानी के बाद बवाल, आरोपी मांस कारोबारी गिरफ्तार; पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई
- उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला: बारिश के बाद बढ़ी उमस, देहरादून समेत 6 जिलों में भारी बारिश का ‘यलो अलर्ट’

