उत्तरकाशी में महसूस किए गए भूकंप के झटके; भटवाड़ी तहसील में था केंद्र, दहशत में आए लोग

खबर शेयर करें -

उत्तरकाशी: उत्तराखंड के सीमांत जनपद उत्तरकाशी में शुक्रवार देर रात भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए, जिससे क्षेत्र के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस दौरान कहीं से भी किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है। आपदा प्रबंधन केंद्र के अनुसार, भूकंप के यह झटके रात करीब 10:40 बजे महसूस किए गए, जिसके बाद कई लोग एहतियातन अपने घरों से बाहर निकल आए।

यह भी पढ़ें 👉  इधर मानसून ने दी दस्तक, उधर निगम ने संभाली कमान; 'ऑपरेशन जलनिकासी' को लेकर जेसीबी संग उतरा नाला गैंग

2.4 रही तीव्रता, 5 किमी नीचे था केंद्र

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के आंकड़ों के मुताबिक, रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 2.4 मापी गई है। भूकंप का केंद्र उत्तरकाशी की भटवाड़ी तहसील के अंतर्गत आने वाले गणेशपुर के जंगलों में जमीन से करीब 5 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। कम तीव्रता होने के कारण झटके बहुत हल्के थे, लेकिन संवेदनशील क्षेत्र होने के चलते प्रशासन पूरी तरह सतर्क मोड पर है।

यह भी पढ़ें 👉  काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर बेहोश मिले बीएसएफ हेड कांस्टेबल की मौत, जहरखुरानी गिरोह के शिकार होने की आशंका

जोन चार और पांच में स्थित है जनपद

उत्तरकाशी जनपद भूगर्भीय दृष्टि से बेहद संवेदनशील जोन चार और पांच में आता है। यहाँ के निवासियों के मन में भूकंप को लेकर गहरा भय व्याप्त है, जिसका मुख्य कारण वर्ष 1991 में आया 6.6 तीव्रता का विनाशकारी भूकंप है। उस त्रासदी में जनपद ने भारी तबाही और जान-माल का नुकसान झेला था। यही वजह है कि जब भी यहाँ धरती डोलती है, तो पुरानी यादें ताजा हो जाती हैं और लोगों की धड़कनें बढ़ जाती हैं। फिलहाल, स्थिति सामान्य है और आपदा प्रबंधन टीम क्षेत्र की निगरानी कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मानसून की धमाकेदार एंट्री: पहाड़ से मैदान तक झमाझम बारिश, देहरादून और बागेश्वर में 'ऑरेंज अलर्ट'
Ad