एमबीपीजी कॉलेज में चुनावी रंजिश: ABVP समर्थक छात्रा से मारपीट, एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य कक्ष में किया हंगामा

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव की सरगर्मियां तेज होते ही अराजकता का माहौल बनने लगा है। शनिवार को कॉलेज परिसर में प्रवेश प्रक्रिया के दौरान प्रतिद्वंद्वी संगठन से जुड़ी एक युवती द्वारा एबीवीपी समर्थक छात्रा के साथ मारपीट करने का गंभीर मामला सामने आया है। समर्थन न करने का आरोप लगाते हुए युवती ने छात्रा से अभद्रता की और थप्पड़ जड़ दिए। इस घटना से आक्रोशित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य कक्ष में पहुंचकर जमकर हंगामा और नारेबाजी की।

यह भी पढ़ें 👉  राखी के त्योहार से पहले ‘सफेद जहर’ के सौदागरों पर धामी सरकार का शिकंजा ! घी-पनीर-मक्खन के नकली खेल पर अब निर्माण से लेकर बिक्री तक पर लगी रोक

कस्तूरबा भवन के पास हुई घटना, रोते हुए प्राचार्य के पास पहुंची छात्रा

जानकारी के अनुसार, घटना दोपहर करीब 2:15 बजे कला संकाय परिसर में कस्तूरबा भवन के पास हुई। पीड़िता (बीएससी छात्रा) स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश लेने आ रही नई छात्राओं की मदद कर रही थी। इसी दौरान दमुवाढूंगा निवासी एक युवती—जिसका कॉलेज में प्रवेश भी नहीं है—ने आकर उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। पीड़िता ने रोते हुए प्राचार्य प्रो. एनएस बनकोटी से शिकायत की और जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा में रेलवे स्टेशन के पास मिले दो युवकों के संदिग्ध शव: मची सनसनी, FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य

पुलिस कार्रवाई की मांग पर अड़े कार्यकर्ता, प्रोक्टर बोर्ड ने शांत कराया मामला

घटना के बाद एबीवीपी कार्यकर्ता आरोपी युवती के खिलाफ तत्काल पुलिस कार्रवाई की मांग को लेकर अड़ गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं की प्राचार्य और कॉलेज कर्मचारियों से तीखी बहस भी हुई। माहौल तनावपूर्ण होता देख प्रोक्टर बोर्ड के सदस्य शिक्षकों ने हस्तक्षेप किया और कड़ी मशक्कत के बाद कार्यकर्ताओं को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। कॉलेज प्रशासन मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटा है।

यह भी पढ़ें 👉  घरेलू गैस उपभोक्ता 15 अगस्त तक जरूर करा लें e-KYC, लापरवाही पर बंद हो सकती है सिलेंडर की आपूर्ति
Ad